BJP ने साध्वी प्रज्ञा को दिया टिकट, स्वरा ने लिखा- नफरत और विभाजन के एजेंडें में भाजपा बिल्कुल नग्न

पॉलिटिकल डेस्क।

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को मध्य प्रदेश की चार सीटों के लिए उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की है। पार्टी ने भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, विदिशा से रमाकांत भार्गव, गुना से केपी यादव और सागर से राजबहादुर सिंह को टिकट दिया है।

बीजेपी द्वारा साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को टिकट दिए जाने पर सियासी गलियारे में बयानबाजी शुरू हो गई है। सियासी गलियारे के आलावा इस जंग में बॉलीवुड एक्टर स्वरा भास्कर भी कूंद पड़ी हैं और उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है।

स्वरा भास्कर ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा बीजेपी ज्वाइन करने की जानकारी को साझा करते हुए जोरदार हमला किया। स्वरा भास्कर ने लिखा कि लोकसभा चुनावों के दावेदारों की एक और शानदार सूची। उन्होंने लिखा एक संभावित आतंकवादी, मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा। नफरत और विभाजन के एजेंडें में भाजपा बिल्कुल नग्न।

बता दें कि बुधवार को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सिंह ने औपचारिक तौर पर बीजेपी का दामन थामा है। इस दौरान साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि मैं न सिर्फ चुनाव लड़ूंगी बल्कि जीतूंगी भी।

साध्वी प्रज्ञा के इस बयान के बाद उम्मीदवारों की सूची का ऐलान हो गया। जहां उन्हें भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह के खिलाफ उतारा गया है।

साध्वी प्रज्ञा, मध्य प्रदेश के एक मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। परिवारिक पृष्ठभूमि के चलते वे संघ व विहिप से जुड़ी और फिर बाद में संन्यास ले लिया।

2008 में हुए मालेगांव बम विस्फोट में उन्हें शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया गया। हाल ही में अदालत ने उन्हें दोषमुक्त किया है।

बता दें कि भोपाल लोकसभा सीट पर 12 मई को चुनाव होना है। इसके लिए 16 अप्रैल से नामांकन शुरू हो गया है।

Related Articles

Back to top button