लखनऊ: घर में घुसकर नाबालिग से किया रेप, फिर हथौड़े वार कर की हत्या

जुबिली न्यूज डेस्क 

रेप हो या हत्या लड़ियों के साथ हो रहा जुर्म थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन एक नई खहर सुनने को मिलता है। ऐसा ही एक मामला यूपी की राजधानी से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसे सुन दंग रह जाएंगे।

दरअसल लखनऊ के इंदिरा नगर से में एक 14 साल की नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। आरोपी की पहचान शाहिद के रूप में हुई है। उसने घर में घुसकर पहले नाबालिग का रेप किया फिर हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

लव-जिहाद का मामला

इस मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपी शाहिद ने पीड़िता के शव को पंखे से लटका दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। फिलहाल  सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।मृतका के परिजन घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। इस घटना को लव-जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना के बाद हिंगू संगठनों में आक्रोश है। वे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-लखनऊ कोर्ट की फायरिंग में घायल बच्ची से मिलने पहुंचे योगी आदित्यनाथ

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में साहिल ने साक्षी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। उसने साक्षी पर करीब 22 वार किए थे। वहीं अब लखनऊ में घर में घुसकर नाबालिग की रेप के बाद हत्या कर दी गई। इस घटना से लोगों में आक्रोश है।

Related Articles

Back to top button