बढ़ सकता है LPG सिलेंडर का दाम, कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ने से कारोबारियों की बढ़ी चिंता

देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच LPG सिलेंडर के दाम भी सुर्खियों में हैं। हालांकि, 16 मई (शनिवार) को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर 913 रुपये में मिल रहा है। वहीं, अन्य प्रमुख शहरों में भी कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं।
प्रमुख शहरों में घरेलू LPG के रेट
दिल्ली में ₹913, मुंबई में ₹912.50, कोलकाता में ₹939, चेन्नई में ₹928.50, लखनऊ में ₹950.50 और पटना में ₹1,002.50 रुपये प्रति सिलेंडर के आसपास कीमत बनी हुई है।
कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा
दूसरी ओर 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर ₹3,071.50 तक पहुंच गई है। कोलकाता, मुंबई, चेन्नई और अन्य शहरों में भी इसी तरह बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा कारोबार पर पड़ा है।
घरेलू सिलेंडर क्यों नहीं बढ़ा?
तेल कंपनियों ने घरेलू LPG की कीमतों को स्थिर रखा है। इसका उद्देश्य आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न डालना बताया जा रहा है। हालांकि, इससे पहले मार्च 2026 में घरेलू सिलेंडर के दामों में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
महंगाई का असर जारी
हाल ही में पेट्रोल-डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है, जिससे महंगाई का दबाव बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक तनाव के कारण ऊर्जा क्षेत्र पर दबाव बना हुआ है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ती रहीं तो आने वाले समय में LPG सिलेंडर की दरों में बदलाव संभव है।


