गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा

जुबिली न्यूज डेस्क

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

विजय रूपाणी ने इस्तीफा देने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आगे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाएंगे।

गुजरात में चुनाव से ठीक एक साल पहले भाजपा यहां चेहरा बदलने जा रही है। राज्य में नए मुख्यमंत्री के नामों को लेकर अटकलें चल रही हैं।

यह भी पढ़े :  व्यंग्य / बड़े अदब से : चिन्दी चिन्दी हिन्दी

यह भी पढ़े :  मुंबई में एक और ‘निर्भया’ ने तोड़ा दम 

यह भी पढ़े :   पानी-पानी हुई दिल्ली 

बताया जा रहा है कि विजय रूपाणी और पार्टी संगठन में काफी दिनों से मतभेद चल रहा था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल से उनकी अनबन चल रही थी।

बताया जा रहा है कि पिछले साल ही संगठन ने रूपाणी के खिलाफ पार्टी को रिपोर्ट दी थी। राजनीतिक जानकारों का यह भी कहना है कि विजय रूपाणी के नेतृत्व में सरकार की पकड़ ढीली पड़ रही थी। कामकाज को लेकर रूपाणी सरकार की छवि कमजोर हो रही थी।

यह भी पढ़े : महंगाई की मार : LPG सिलेंडर के बाद अब इन चीजों के बढ़ेंगे दाम !

यह भी पढ़े : इन शर्तों के साथ करनाल में खत्म हुआ किसानों का धरना

रूपाणी ने इस्तीफे के बाद कहा, ”गुजरात के विकास यात्रा में मुझे जो योगदान का अवसर मिला उसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभारी हूं। गुजरात के विकास की यह यात्रा नए उत्साह और नए नेतृत्व के साथ आगे बढऩा चाहिए। भाजपा की यह परंपरा रही है कि समय के साथ कार्यकर्ताओं के दायित्व बदलते रहते हैं। जो पार्टी की ओर से दायित्व दिया जाता है भाजपा कार्यकर्ता उसका पालन करता है। अब मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और पार्टी संगठन में काम करने की इच्छा जाहिर की है। जो भी मुझे दायित्व दिया जाएगा वह करूंगा।”

चर्चा यह भी है कि रुपाणी की पार्टी संगठन से अनबन चल रही थी। खासकर बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष के साथ उनके मतभेद सामने आ रहे थे।

यह भी पढ़े : UP जीतने के लिए कांग्रेस निकालेगी ‘प्रतिज्ञा यात्रा’

यह भी पढ़े : 15 सितम्बर से पहले न लगवाई वैक्सीन तो सरकार छुट्टी कर देगी

उत्तराखंड और कर्नाटक में बीजेपी ने इसी तरह से चुनाव से पहले मुख्‍यमंत्री बदले हैं। गुजरात में हुआ परिवर्तन इसी दिशा में अगली कड़ी दिखाई देती है। पिछले महीने ही विजय रुपाणी ने मुख्‍यमंत्री के रूप में पांच साल पूरे किए हैं। साल 2016 में तत्‍कालीन सीएम आनंदी बेन पटेल ने इस्‍तीफा दिया था, उनकी जगह 7 अगस्‍त 2016 को विजय रुपाणी सीएम बने थे।

Related Articles

Back to top button