आम आदमी पार्टी का बड़ा ऐलान, हरियाणा में सभी सीटों पर अकेले लड़ेंगे चुनाव

जुबिली न्यूज डेस्क

हरियाणा में इस साल होने वाल विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि वो हरियाणा में किसी से गठबंधन नहीं करेगी। आम आदमी पार्टी इस विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। चंडीगढ़ में मीडियो को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि आज हम बड़ी घोषणा करने जा रहे है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। हरियाणा के लोगों ने हमसे पूछा कि आप हरियाणा में क्यों नहीं आते। हम हरियाणा में भी बदलाव चाहते हैं। हरियाणा के लोग बदलाव चाहते हैं।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल भी हरियाणा से ही है। हम हरियाणा में बदलाव लेकर आएंगे। दिल्ली और पंजाब से हरियाणा का कल्चर मिलता है। हम लोग बड़े खुश है कि आम आदमी पार्टी ने अभी जालंधर में बड़ी जीत हासिल की। लोकसभा चुनाव में भी हमने अच्छा प्रदर्शन किया। पंजाब में हमने तीन सीटें जीती। बता दें कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सिर्फ एक सीट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन इस चुनाव में उसे हार का सामने करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें-UP विधानसभा उपचुनाव को लेकर तस्वीर हुई साफ, कितनी सीटों पर लड़ेगी सपा और कांग्रेस

संजय सिंह ने कही ये बात राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि हरियाणा में सभी पार्टियों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। हरियाणा में इन दिनों अपराध बढ़ रहा है। अग्निवीर मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए संजय सिंह ने कहा कि हमारी सेना क्या ठेके पर चलेगी। अग्निवीर योजना हमारे देश के साथ धोखा है। हरियाणा में इन दिनों फिरौती का उद्योग चला है। आम आदमी पार्टी से हरियाणा के लोगों को उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button