वो बॉलीवुड एक्ट्रेस जिन्होंने राजनीति में लहराया अपना परचम

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और अदाओं के बल पर सालों राज करने वाली कई एक्ट्रेस अब भारतीय राजनीति में भी अपना झंडा बुलंद कर रही है।

70 और 80 के दशक में हेमा मालिनी बॉलीवुड में जाना माना चेहरा मानी जाती थी लेकिन बाद में उन्होंने राजनीति में कदम रखा और बीजेपी के टिकट से संसद जा पहुंची। इससे पूर्व जया प्रदा ने भारतीय राजनीति में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करायी है।

बॉलीवुड में जया प्रदा हो या फिर जया बच्चन दोनों ही मौजूदा समय में जनता की सेवा के लिए राजनीति में अपना अच्छा खासा दखल रखती है। वही छोटे पर्दे की बहू रह चुकी तुलसी के नाम से मशहूर स्मृति इरानी भी मोदी सरकार में अपना अहम किरदार निभा रही है।

वह बतौर मंत्री भारतीय राजनीति में अपना खास मुकाम बना चुकी है। तो चलिए जानते हैं अभिनय के बाद राजनीति में कदम रखने वाली ऐसी कुछ पॉवरफुल महिलाओं के बारे में।

Hema Malini, Jaya Prada, Smriti Irani,

हेमा मालिनी:-

बॉलीवुड में ड्रीमगर्ल के नाम से पहचाने जाने वाली हेमा मालिनी ने 2004 में आधिकारिक तौर पर भाजपा से जुड़ कर राजनीति में कदम रखा था। आज वह बॉलीवुड और राजनीति की सफल महिलाओं में से एक हैं।

आज वो राजनीति की सफल महिलाओं में से एक हैं। हेमा मालिनी के अलावा ऐसी कई एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने फिल्मी करियर के अलावा राजनीति में भी शोहरत पाई।

जया बच्चन:-

फिल्म गुड्डी से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वालीं जया बच्चन अब फिल्मों में कम नजर आती हैं। एक सफल करियर के बाद वो समाजवादी पार्टी से जुड़ गईं। अभिनेत्री जया बच्चन राज्यसभा सदस्य हैं। संसद में बहस के दौरान जया बच्चन बेहद सक्रियता से हिस्सा लेती हैं।

स्मृति ईरानी:-

टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू की मशहूर तुलसी यानि स्मृति जुबिन ईरानी ने राजनीति में अपनी पहचान बनाई, इस समय स्मृति ईरानी बीजेपी सरकार में केंद्रीय कपड़ा मंत्री हैं। अभिनय से राजनीति तक पहुंचने का स्मृति का सफर भी बहुत मेहनत भरा रहा है।

जयाप्रदा:-

जयाप्रदा बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। बॉलीवुड की फिल्मों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली जयाप्रदा आज राजनीति में भी अपना हुनर दिखा रही हैं। 1994 में एनटीआर द्वारा आमंत्रित किए जाने के बाद ये तेलुगु देशम पार्टी में शामिल हुईं और आज वह सफल पॉलिटिशियन्स महिलाओं में शामिल हैं।

किरण खेर:-

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर वर्तमान में चंडीगढ़ से भाजपा सांसद हैं। उन्होंने 2009 में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की।

इसके बाद वह सक्रिय रूप से चुनावों में बीजेपी के लिए प्रचार करती रहीं।

2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने किरण खेर को टिकट दिया। इस चुनाव में किरण ने भारी मतों से जीत दर्ज की। वर्तमान में यह चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं।

रेखा:-

भारतीय सिनेमा में सबसे खूबसूरत और सफल अभिनेत्रियों में से एक रेखा भी राजनीति में अपना सिक्का जमा चुकी हैं। बॉलीवुड की तरह राजनीति में भी इनका योगदान सराहनीय रहा है।

अभिनेत्री रेखा ने 2012 में राजनीति में कदम रखा और कांग्रेस द्वारा राज्यसभा की सदस्य बन गईं।

Lok Sabha Election: जानें रायबरेली लोकसभा सीट का इतिहास

Related Articles

Back to top button