अलविदा Asha Bhosle…सुरों की वो अनमोल विरासत थम गई, 8 दशकों का सफर हुआ खामोश

जुबिली स्पेशल डेस्क

बॉलीवुड की महान गायिका Asha Bhosle के निधन की खबर सामने आई है, जिससे देशभर के प्रशंसकों में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और उन्हें मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार, मल्टीपल ऑर्गन फेलियर उनके निधन का कारण बना। उनके निधन की पुष्टि बीजेपी नेता आशीष शेलार ने की है।

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल 2025 पहले ही दुखद रहा था, जब कई दिग्गज कलाकारों को खोना पड़ा। वहीं 2026 में भी भारतीय कला जगत को एक बड़ा झटका लगा है। महान गायिका Asha Bhosle के निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।करीब आठ दशकों तक उन्होंने संगीत जगत में अपना अमूल्य योगदान दिया और अपनी आवाज से भारत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। हाल ही में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की थी।मिली जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे दादर स्थित शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button