Ram Navami 2026 : राम नवमी पर भगवान श्रीराम को लगाएं ये खास भोग, पूजा होगी पूर्ण और मिलेगी कृपा

जुबिली स्पेशल डेस्क

लखनऊ। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सनातन परंपरा में बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसी पावन दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। यह केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम भी है।

आज पूरे देश में राम नवमी का पर्व धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भक्तजन विधि-विधान से भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखकर उनकी कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं।

इस दिन भक्त विधि-विधान से भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राम नवमी पर सच्चे मन से पूजा करने से भगवान श्रीराम प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

हालांकि, पूजा तब तक अधूरी मानी जाती है जब तक भगवान को प्रिय भोग अर्पित न किया जाए। इसलिए राम नवमी के दिन विशेष भोग लगाने का महत्व और भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि इस दिन भगवान श्रीराम को कौन-कौन से भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है।

राम नवमी पर भगवान श्रीराम को लगाएं ये भोग

1. पंचामृत : शास्त्रों के अनुसार, भगवान विष्णु की पूजा में पंचामृत का विशेष महत्व है। भगवान श्रीराम, विष्णु के अवतार हैं, इसलिए राम नवमी पर पंचामृत का भोग अवश्य लगाना चाहिए। यह अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है।

2. पीले मीठे चावल:शास्त्रों के अनुसार, भगवान विष्णु की पूजा में पंचामृत का विशेष महत्व है। भगवान श्रीराम, विष्णु के अवतार हैं, इसलिए राम नवमी पर पंचामृत का भोग अवश्य लगाना चाहिए। यह अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है।

3. धनिया की पंजिरी : राम नवमी पर धनिया की पंजिरी का भोग भी विशेष रूप से लगाया जाता है। इसे सूखे धनिया, घी, चीनी और ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है। यह प्रसाद शुद्धता और सात्विकता का प्रतीक है और भगवान श्रीराम को अत्यंत प्रिय माना जाता है।

4. खीर-पूड़ी: खीर को शास्त्रों में अमृत के समान बताया गया है। राम नवमी पर भगवान श्रीराम को खीर और पूड़ी का भोग लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह प्रसाद समृद्धि और आनंद का प्रतीक है।

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसकी पुष्टि https://www.jubileepost.in/ नहीं करता है.

Related Articles

Back to top button