होर्मुज में भारत आ रहे कार्गो शिप पर हमला, 2 भारतीयों की मौत

जुबिली स्पेशल डेस्क

नई दिल्ली: भारत ने बुधवार (11 मार्च 2026) को Strait of Hormuz में गुजरात की ओर आ रहे एक कार्गो जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। भारत ने कहा कि व्यापारी जहाजों और नागरिकों को निशाना बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Randhir Jaiswal ने पुष्टि की कि मिडिल ईस्ट में एक व्यापारी जहाज पर हुए हमले में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य अब भी लापता बताया जा रहा है।

भारत आ रहे जहाज पर हमले की निंदा

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 11 मार्च को होर्मुज जलडमरूमध्य में थाईलैंड के कार्गो जहाज Mayuri Nari cargo ship पर हमले की जानकारी मिली है। यह जहाज गुजरात के Kandla Port की ओर जा रहा था।

बयान में कहा गया कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच व्यापारी जहाजों को निशाना बनाना बेहद चिंताजनक है। भारत ने दोहराया कि किसी भी परिस्थिति में कार्गो जहाजों और निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए।

IRGC ने हमले को लेकर दी सफाई

इस बीच ईरान की सैन्य इकाई Islamic Revolutionary Guard Corps ने दावा किया कि लाइबेरिया के झंडे वाले कंटेनर जहाज Express Rome container ship और थाई जहाज मयूरी नारी पर इसलिए हमला किया गया क्योंकि उन्होंने चेतावनी के बावजूद होर्मुज में प्रवेश किया था।

आईआरजीसी के नौसेना कमांडर Alireza Tangsiri ने सोशल मीडिया पर कहा कि किसी भी जहाज को इस क्षेत्र से गुजरने से पहले ईरान से अनुमति लेनी होगी।

ईरान में फंसे भारतीयों को लेकर चिंता

उधर ईरान की सेना के ऑपरेशनल कमांड ने सरकारी टीवी पर चेतावनी दी है कि United States, Israel या उनके सहयोगियों से जुड़े किसी भी जहाज को निशाना बनाया जा सकता है। साथ ही यह भी कहा गया कि होर्मुज से तेल की आपूर्ति रोकने के कदम उठाए जा सकते हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जायसवाल ने बताया कि Iran में लगभग 9,000 भारतीय नागरिक मौजूद हैं। कुछ लोग पहले जारी की गई एडवाइजरी के बाद भारत लौट आए हैं, जबकि बाकी लोगों से भारतीय दूतावास लगातार संपर्क में है।

Related Articles

Back to top button