उत्तर भारत में रिकॉर्डतोड़ ठंड, दिल्ली समेत कई राज्यों में शीतलहर का कहर

जुबिली स्पेशल डेस्क
उत्तर भारत में इस बार ठंड लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। पहाड़ी इलाकों में जहां बर्फ की मोटी सफेद चादर बिछ चुकी है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी कड़ाके की सर्दी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। देश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री के करीब पहुंच गया है और कई जगहों पर पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं।
राजस्थान का पिलानी देश का सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी दिल्ली के आयानगर में तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
दिल्ली में सीजन की सबसे सर्द रातें
देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया है।
- आयानगर: 2.9 डिग्री
- पालम: 3.0 डिग्री
- रिज क्षेत्र: 3.7 डिग्री
- लोदी रोड: 4.6 डिग्री
- सफदरजंग: 4.8 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के अनुसार, ठंडी हवाओं और साफ आसमान के कारण तापमान में तेज गिरावट देखी जा रही है, खासकर सुबह के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।
दिल्ली में मौसम का ताजा हाल
- राजधानी में शीतलहर की स्थिति दर्ज
- पालम, रिज और आयानगर में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री से नीचे
- ठंडी हवाओं के चलते ठंड में और इजाफा
- अगले कुछ दिनों तक सर्दी बने रहने की संभावना
- शीतलहर के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मैदानी इलाकों में भी न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा है। टॉप-15 ठंडे शहरों में राजस्थान के छह शहर शामिल हैं।

- स्थान राज्य न्यूनतम तापमान (°C)
- पिलानी राजस्थान 1.2
- सीकर राजस्थान 1.7
- पंतनगर उत्तराखंड 1.8
- चूरू राजस्थान 2.0
- हिसार हरियाणा 2.2
- बीकानेर राजस्थान 2.8
- आयानगर दिल्ली 2.9
- पालम दिल्ली 3.0
- जैसलमेर राजस्थान 3.1
- अमृतसर पंजाब 3.2
- गंगानगर राजस्थान 3.6
- रिज दिल्ली 3.7
- पटियाला पंजाब 3.8
- नालिया गुजरात 3.8
- सबौर बिहार 4.0
- दिल्ली में शीतलहर की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में फिलहाल भीषण सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं है। विभाग ने आज और कल के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है। तापमान में तेजी से गिरावट के चलते हालात और गंभीर हो सकते हैं।
इसके अलावा, राजस्थान और तटीय कच्छ के कई इलाकों में भीषण शीतलहर, जबकि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।



