2026 में कब मनाएंगे भारत के बड़े त्योहार?

जुबिली स्पेशल डेस्क

साल 2026 भक्ति, उल्लास और भारतीय परंपराओं की चमक से सराबोर रहने वाला है। यह वर्ष एक बार फिर लोगों को धर्म–संस्कृति के रंगों में डुबो देगा। मकर संक्रांति की पावन शुरुआत से लेकर होली के रंग, दिवाली की रोशनी और कार्तिक पूर्णिमा की दिव्यता तक हर महीना किसी न किसी विशेष पर्व की खुशियाँ लेकर आएगा।

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि 2026 में होली, दिवाली और अन्य बड़े त्योहार कब मनाए जाएंगे, या किस दिन कौन-सा व्रत और पर्व पड़ेगातो यहाँ आपको पूरे वर्ष का त्योहार कैलेंडर एक ही जगह मिल जाएगा।भारत में 2026 का साल धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहारों से भरा हुआ है।

नए साल की शुरुआत से लेकर दीपावली तक, हर महीने कई बड़े पर्व पड़ रहे हैं। यहाँ देखें 2026 के सभी प्रमुख त्योहारों की पूरी लिस्ट और उनकी तारीखें:

वर्ष 2026 के प्रमुख पर्व–त्योहार 

जनवरी 2026

  • 1 जनवरी – पौष पूर्णिमा

  • 14 जनवरी – मकर संक्रांति / पोंगल

  • 23 जनवरी – वसंत पंचमी

  • 27 जनवरी – षटतिला एकादशी

फ़रवरी 2026

  • 1 फ़रवरी – माघ पूर्णिमा स्नान

  • 15 फ़रवरी – महाशिवरात्रि

  • 27 फ़रवरी – आमलकी एकादशी

मार्च 2026

  • 3 मार्च – होलिका दहन

  • 4 मार्च – रंगों की होली

  • 26 मार्च – रामनवमी

अप्रैल 2026

  • 2 अप्रैल – चैत्र पूर्णिमा

  • 2 अप्रैल – हनुमान जयंती

  • 19 अप्रैल – अक्षय तृतीया

मई 2026

  • 1 मई – बुद्ध पूर्णिमा (बुद्ध जयंती)

  • 28 मई – वट सावित्री व्रत

  • 31 मई – निर्जला एकादशी

जून 2026

  • 12 जून – गंगा दशहरा

  • 19 जून – वट पूर्णिमा

जुलाई 2026

  • 16 जुलाई – पुरी रथयात्रा

  • 25 जुलाई – देवशयनी एकादशी (चातुर्मास प्रारंभ)

  • 29 जुलाई – गुरु पूर्णिमा

अगस्त 2026

  • 15 अगस्त – हरियाली तीज

  • 17 अगस्त – नाग पंचमी

  • 26 अगस्त – ओणम

  • 28 अगस्त – राखी / रक्षा बंधन

  • 31 अगस्त – कजरी तीज

सितंबर 2026

  • 4 सितंबर – कृष्ण जन्माष्टमी

  • 7 सितंबर – अजा एकादशी

  • 14 सितंबर – हरतालिका तीज

  • 14 सितंबर – गणेश चतुर्थी प्रारंभ

  • 25 सितंबर – अनंत चतुर्दशी (गणेश विसर्जन)

  • 27 सितंबर – पितृ पक्ष आरंभ

अक्टूबर 2026

  • 10 अक्टूबर – श्राद्ध अमावस्या (पितृ पक्ष समाप्त)

  • 11 अक्टूबर – नवरात्रि प्रारंभ

  • 20 अक्टूबर – दशहरा

  • 25 अक्टूबर – शरद पूर्णिमा (कोजगरा)

  • 29 अक्टूबर – करवा चौथ

नवंबर 2026

  • 6 नवंबर – धनतेरस

  • 7 नवंबर – नरक चतुर्दशी

  • 8 नवंबर – दीवाली

  • 9 नवंबर – गोवर्धन पूजा

  • 10/11 नवंबर – भाई दूज

दिसंबर 2026

  • 1 दिसंबर – कालभैरव जयंती

  • 16 दिसंबर – धनु संक्रांति

  • 20 दिसंबर – गीता जयंती

  • 23 दिसंबर – मार्गशीर्ष / पौष पूर्णिमा (वर्ष का अंतिम पूर्णिमा)

Related Articles

Back to top button