नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों के साथ नई कैबिनेट हुई गठित

जुबिली न्यूज डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बिहार में राजनीतिक इतिहास रचते हुए नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह पटना में आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे।

सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा फिर बने उपमुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री के बाद सबसे पहले सम्राट चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। उनके तुरंत बाद विजय सिन्हा ने शपथ ग्रहण किया। दोनों नेता लगातार दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बने हैं, जिससे बीजेपी के अंदरूनी समीकरण भी मजबूती के साथ सामने आए हैं।

नई कैबिनेट में 26 मंत्रियों ने ली शपथ

नीतीश सरकार की नई कैबिनेट में कुल 26 मंत्रियों को शामिल किया गया। इनमें से 3 महिलाएँ और 1 मुस्लिम मंत्री को जगह दी गई है।

महिला मंत्रियों के नाम

  • लेशी सिंह

  • रामा निषाद

  • श्रेयसी सिंह – पहली बार मंत्री बनी हैं; पूर्व निशानेबाज और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी

मुस्लिम मंत्री

  • जमा खान

कैबिनेट में शामिल सभी मंत्रियों की सूची

उपमुख्यमंत्री —

  • सम्राट चौधरी

  • विजय सिन्हा

अन्य मंत्री —

  1. विजय चौधरी

  2. विजेंद्र यादव

  3. श्रवण कुमार

  4. मंगल पांडे

  5. दिलीप जायसवाल

  6. अशोक चौधरी

  7. लेशी सिंह

  8. मदन साहनी

  9. नितिन नवीन

  10. राम कृपाल

  11. संतोष सुमन

  12. सुनील कुमार

  13. जमा खान

  14. संजय सिंह टाइगर

  15. अरुण शंकर

  16. सुरेंद्र मेहता

  17. नारायण प्रसाद

  18. रामा निषाद

  19. लखेंद्र कुमार रौशन

  20. श्रेयसी सिंह

  21. प्रमोद कुमार

  22. संजय कुमार

  23. संजय कुमार सिंह

  24. दीपक प्रकाश

विशेष नाम

  • संतोष सुमन, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे

  • दीपक प्रकाश, RLM प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के बेटे (पहली बार मंत्री बने)

जेडीयू ने भरोसा दिखाया पुराने चेहरों पर

नई कैबिनेट में जेडीयू ने अधिकतर पुराने और अनुभवी चेहरों को जगह दी है, जिनमें शामिल हैं:

  • विजय चौधरी

  • विजेंद्र यादव

  • श्रवण कुमार

  • अशोक चौधरी

  • लेशी सिंह

  • मदन साहनी

  • सुनील कुमार

बीजेपी का कैबिनेट में मजबूत प्रतिनिधित्व

बीजेपी कोटे से शामिल प्रमुख चेहरे:

  • सम्राट चौधरी

  • विजय सिन्हा

  • मंगल पांडे

  • नितिन नवीन

  • सुरेंद्र मेहता

  • रामा निषाद

  • श्रेयसी सिंह

  • अरुण शंकर

  • राम कृपाल

  • प्रमोद चंद्रवंशी

  • दिलीप जयसवाल (बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष)

ये भी पढ़ें-कोर्ट ने कहा—गवर्नर और राष्ट्रपति को फैसलों में बाउंड नहीं कर सकती न्यायपालिका

नीतीश कुमार के एक बार फिर सत्ता संभालने के साथ बिहार में नई राजनीतिक ऊर्जा और गठबंधन की मजबूती को देखा जा रहा है। नई कैबिनेट में अनुभव और युवाओं का संतुलन बनाकर आगे की शासन-व्यवस्था को दिशा देने की रणनीति स्पष्ट नजर आती है।

Related Articles

Back to top button