उत्तर चेन्नई पावर स्टेशन हादसा: आर्च गिरने से 9 मज़दूरों की मौत, 10 घायल

उत्तर चेन्नई थर्मल पावर स्टेशन (एनोर) के निर्माण स्थल पर मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। निर्माणाधीन आर्च अचानक गिर जाने से 9 मज़दूरों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब 30 फीट ऊंचाई से आर्च सीधे कई प्रवासी मज़दूरों पर आ गिरा। घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर अफरातफरी मच गई। कई मज़दूर मलबे में दब गए, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

सूत्रों के मुताबिक, एक मज़दूर की हालत नाज़ुक है, जबकि दस से अधिक घायल मज़दूरों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल उत्तर चेन्नई के स्टेनली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button