“चार साल से खाली J&K की राज्यसभा सीटों पर अब होगा चुनाव, तारीख तय”

जुबिली न्यूज डेस्क

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर की चार और पंजाब की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन पांच सीटों के लिए मतदान 24 अक्टूबर को कराया जाएगा।

चुनाव कार्यक्रम

  • 6 अक्टूबर: चुनाव की अधिसूचना जारी होगी।

  • 6 अक्टूबर से 13 अक्टूबर: नामांकन दाखिल करने की अवधि।

  • 14 अक्टूबर: नामांकन पत्रों की जांच।

  • 16 अक्टूबर: नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख।

  • 24 अक्टूबर: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान।

  • 24 अक्टूबर, शाम 5 बजे से: मतगणना और परिणाम की घोषणा।

जम्मू-कश्मीर और पंजाब की खाली सीटें

  • जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटें फरवरी 2021 से खाली हैं।

  • पंजाब की राज्यसभा सीट जुलाई 2025 में सांसद संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

पारदर्शी प्रक्रिया का भरोसा

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान और मतगणना पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें-लेह में उग्र विरोध: सोनम वांगचुक के समर्थन में छात्रों ने खोला मोर्चा, CRPF की गाड़ी को लगाई आग

संजीव अरोड़ा का राजनीतिक सफर

संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। यह सीट आप विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी के जनवरी में निधन के बाद खाली हुई थी। इसके बाद संजीव अरोड़ा ने उपचुनाव जीतकर चर्चा बटोरी थी।

Related Articles

Back to top button