UP : महिलाओं और उनके सहयात्रियों के लिए 3 दिन मुफ्त बस यात्रा!

जुबिली स्पेशल डेस्क

रक्षाबंधन 2025 पर उत्तर प्रदेश सरकार ने एक दिल छू लेने वाली पहल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि 8 अगस्त सुबह 6 बजे से लेकर 10 अगस्त रात 12 बजे तक, महिलाएं और उनके साथ एक सहयात्री राज्य की सिटी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

यह सुविधा अब सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे तीन दिन लागू रहेगी। पहली बार महिलाओं के साथ एक सहयात्री (जैसे भाई, बेटा, पति) को भी इसका लाभ मिलेगा। यह कदम खासकर त्योहार पर घर जाने वाली महिलाओं और उनके परिजनों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

नगर विकास विभाग ने सभी बस ऑपरेटरों को सुरक्षित, समयबद्ध और निर्बाध सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह फैसला महिलाओं के सशक्तिकरण और परिवारों को जोड़ने की दिशा में सराहनीय पहल है।

Related Articles

Back to top button