क्या प्रेग्नेंट हैं परिणीति चोपड़ा? जानें क्यों हो रही प्रेग्नेंसी की चर्चा

जुबिली न्यूज डेस्क

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने पिछले साल राघव चड्ढा से शादी की थी। शादी के बाद उन्हें अक्सर एयरपोर्ट पर देखा जाता है, हाल ही में परिणीति को एयरपोर्ट पर एक ओवरसाइज़्ड शर्ट और सफेद शॉर्ट्स के साथ स्नीकर्स पहने देखा गया था। उनके इस लुक को देखकर नेटिजन्स अंदाजा लगाने लगे कि क्या परिणीति प्रेग्नेंट हैं और ऐसे अपना बेबी बंप छुपा रही हैं।

इसके तुरंत बाद, फैंस ने सोशल मीडिया पर कमेंट करना शुरू कर दिया। जहां एक ने लिखा, ‘अच्छा है सब एक साथ शादी करते हैं सब एक साथ प्रेग्नेंट भी हो जाते हैं।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘वाह में परिणीति के लिए बहुत खुश हूं।’ वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह गलत खबर है। जहां एक ने लिखा, ‘ऐसे तो मैं हमेशा परिणीति हूं!! क्या बकवास है!’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘हमें ऐसे किसी को देखकर ऐसी बातें नहीं कहानी चाहिए।’

आपको बता दें परिणीति और राघव ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद मई 2023 में सगाई की थी। उसके बाद दोनों की शादी 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में हुई थी। दोनों ने साथ में इंग्लैंड में पढ़ाई भी की है। इस वजह से दोनों काफी समय से एक दूसरे को जानते थे और तभी से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button