Video : विनेश फोगाट ने रोड पर रखा खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ खिलाडिय़ों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने शनिवार को अपना सम्मान लौटा दिया।

विनेश फोगाट ने कर्तव्य पथ पर अपना अर्जुन पुरस्कार रख दिया। पुलिस ने उन्हें आगे जाने नहीं दिया। फोटो सोर्स- Twitter

विनेश से पहले बजरंग पुनिया भी अपना सम्मान लौटा चुका है जबकि साक्षी मलिक ने खेल से ही संन्यास ले लिया था। विनेश ने अपने पति सोमवीर राठी के साथ अपना अवॉर्ड कर्तव्य पथ पर रखकर वहां से चली गई है।

https://twitter.com/BajrangPunia/status/1741073208776986961?s=20

स्थानीय मीडिया के अनुसार विनेश फोगाट ने पीएम आवास में दाखिल होना चाहती थी लेकिन पुलिस ने उन्हें रोका जिसके बाद उन्होंने अपना सम्मान वहीं सडक़ पर ही रख दिया। इससे पहले वो पीएम मोदी को पत्र लिखकर जानकारी दी थी।

Related Articles

Back to top button