सौरभ कुमार ने एएसआईएससी यूपी-यूके जोनल कराटे टूर्नामेंट में जीता GOLD

  • सेंट थामस मिशन स्कूल द्वारा किया गया टूर्नामेंट का आयोजन

लखनऊ। सौरभ कुमार ने ‘एएसआईएससी यूपी-यूके जोनल कराटे टूर्नामेंट 2023’ में सेंट थामस मिशन स्कूल के लिए स्वर्ण पदक जीता।

सेंट थॉमस मिशन स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ में आयोजित टूर्नामेंट में लखनऊ के सीआईएससीई विद्यालय के जोन -ए एवं बी की टीमों ने विभिन्न आयु वर्गो की स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। इसमें सौरभ कुमार ने बालक अंडर-14 आयु वर्ग के 60 किग्रा से अधिक भार वर्ग में स्वर्णिम सफलता अर्जित की।

टूर्नामेंट का उद्घाटन स्कूल प्रबंधक फादर लेनी चाको एवं प्रधानाचार्या डॉ.रूपम दुबे ने किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायकों जसपाल सिंह (महासचिव कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी) एवं संतोष कुमार जयसवाल (महासचिव वर्ल्ड माडर्न शोताकॉन फेडरेशन ऑफ यूपी) को सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में सीएमएस की टीम व स्कॉलर होम को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

जसपाल सिंह व श्री संतोष कुमार जायसवाल ने बताया कि इस चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता क्षेत्रीय कराटे टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेंगे। रीजनल कराटे टूर्नामेंट के स्वर्ण पदक विजेता नेशनल लेवल कराटे टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेंगे। अंत में स्कूल के खेल प्रशिक्षक विशाल राज ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

टूर्नामेंट के पदक विजेता इस प्रकार हैं 

  • अंडर- 14 बालक वर्ग
  • 30-35 किग्रा :- स्वर्ण : हर्ष प्रताप सिंह (सीएमएस अलीगंज)
    35-40 किग्रा :- स्वर्ण : तेजस कुमार सिंह (स्कॉलर होम, गोमती नगर)
    40-45 किग्रा : – स्वर्ण : हरशिव ओम अरोरा (सीएमएस अलीगंज)
    50-55 किग्रा : – स्वर्ण : यशवर्धन सिंह (स्कॉलर होम, गोमती नगर)
    60 किग्रा से अधिक :- स्वर्ण : सौरभ कुमार (सेंट थॉमस मिशन स्कूल, जानकीपुरम)
  • अंडर-17 बालक वर्ग
  • 40-45 किग्रा :- स्वर्ण : भार्गव सिंह नेतवाल (एलपीसी सहारा स्टेट)
    62-66 किग्रा :- स्वर्ण : इतिश यश (सीएमएस महानगर)
    66-70 किग्रा :- स्वर्ण : भुवनेंद्र प्रताप सिंह (सेठ एमआर जयपुरिया, गोमती नगर)
  • अंडर-19 बालक वर्ग
  • 70-74 किग्रा :- स्वर्ण : मृगेन्द्र प्रताप (सेठ एमआर जयपुरिया, गोमती नगर)
  • अंडर- 14 बालिका वर्ग
  • 50 किग्रा से अधिक :- स्वर्ण : आध्या सिंह (स्कॉलर होम, गोमती नगर)
  • अंडर- 17 बालिका वर्ग
  • 36-40 किग्रा :- स्वर्ण : विनस सिंह (स्कॉलर होम, गोमती नगर)
  • 48-52 किग्रा :- स्वर्ण : सोनारा सिंह (स्कॉलर होम, गोमती नगर)

Related Articles

Back to top button