ये कैसा भारत…मणिपुर की घटना से पूरे देश में गुस्सा

जुबिली स्पेशल डेस्क

जिस देश की मिसाल पूरी दुनिया में दी जाती है। उसी देश में कुछ ऐसी घटनाये हो रही है जिसकी वजह न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में उसकी आलोचना हो रही है।

एक ऐसा भारत जिसमें अब मानवता मर गई। इतना ही नहीं खुलेआम भारत की भावना पर हमला, किया जा रहा है और सभ्यता का चीरहरण भी हो रहा है। दरअसल मणिपुर में दो महिलाओं की पिटाई वाली घटना से पूरा देश गुस्से में है। पहले मणिपुर में हिंसा हो रही थी लेकिन इस घटना से सारी हदें पार कर दी है।

बीते कई महीनों से हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर से सामने आए वीडियो ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। वीडियो में दो महिलाओं की पिटाई करने के बाद निर्वस्त्र कर घुमाते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद देशभर से इसको लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है।

केंद्र सरकार के खिलाफ पूरा विपक्ष एक सुर में मणिपुर की घटना पर जवाब मांग रहा है। वहीं देश के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सरकार से इस मामले पर कार्रवाई करने को कहा है। इसके अलावा चीफ जस्टिस ने कहा कि ऐसी घटनाओं को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है। सीजेआई ने कहा कि ये संवैधानिक अधिकारों का हनन है, अगर सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो हम करेंगे।

दूसरी तरफ आज से संसद में मानसून सत्र शुरू हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे समेत कई राजनीतिक दल के नेताओं ने मणिपुर की घटना को लेकर घोर निंदा की है। हालांकि घटना के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है, इसके बावजूद संसद में हंगामे के आसार पूरी तरह से नजर आ रहे हैं और कहा जा रहा है कि सीएम वीरेन सिंह से इस्तीफा मांगा जा सकता है।

इस घटना पर देखें किसने क्या कहा

 

https://twitter.com/dragon_fairy7/status/1681854681432334337?s=20

https://twitter.com/SatyapalmalikG/status/1681895741747519488?s=20

Related Articles

Back to top button