पहले पकड़ा फिर गंदे तरीके से छूने लगा…देखें-Video

जुबिली स्पेशल डेस्क

मौजूदा समय में सोशल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई सोशल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में सोशल मीडिया के माध्यम से लोग एक दूसरे से जुड़े रहते हैं।

सोशल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है। हालांकि कुछ लोग सोशल मीडिया के सहारे रातों-रात स्टार बन जाते हैं।दरअसल ऐसे लोग सोशल मीडिया पर कोई वीडियो पोस्ट कर स्टार बन जाते हैं।

मौजूदा वक्त में किसी भी घटना का वीडियो वायरल हो जाता है।चाहे वो खेल के मैदान का हो या फिर राजनीतिक के क्षेत्र का हो।आज हम एक और ताज़ा VIDEO लेकर आए है। दरअसल जयपुर में विदेशी महिला पर्यटक से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी महिला को छेड़ रहा है। दरसअल ये आदमी विदेशी महिला को गलत तरीके से छूता दिखाई पड़ रहा है।

इस 28 सैकेंड के वीडियो में दिखा कि एक विदेशी महिला जयपुर में अपने साथी के साथ पैदल होटल की ओर जा रही है. तभी एक शख्स उनके पीछे आया और महिला के गले में हाथ डालकर उसे गंदे तरीके से छूने लगा। महिला ने उसका हाथ कई बार अपने ऊपर से हटाया। लेकिन शख्स बार-बार उसे छू रहा था।

इस दौरान उसने टूटी फूटी इंग्लिश में महिला को ‘I Like You So Much’ भी कहा. इस पूरी हरकत को महिला के साथी पुरुष ने अपने व्लॉग में रिकॉर्ड कर लिया जो दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल तक पहुंच गया।

पुलिस ने इस आदमी को फौरन गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय मीडिया ने जानकारी दी है कि सोशल मीडिया वीडियो वायरल हो गया तब पुलिस ने आरोपी पकड़ा। इतना ही नहीं शख्स ने पुलिस को चकमा देने के लिए अपना हुलिया बदल लिया था ताकि कोई भी उसे पहचान न सके।

Related Articles

Back to top button