बसपा पूर्व विधायक के कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फटा, 4 मौत, 50 से अधिक घायल

जुबिली न्यूज डेस्क

मेरठ जनपद के दौराला क्षेत्र में बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया गया कि कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फट गया, जिसके चलते गैस रिसाव हो गई है और पूरी छत ही उड़ गई। सूत्रों के मुताबिक, चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 50-60 मजदूर घायल हुए हैं।

हालांकि अभी मरने वालों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया गया कि कुछ मजदूर मलबे में दबे तो कुछ रिसाव से बेहोश हुए हैं, जिनको मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

गैस रिसाव में 50 मजदूर बेहोश

बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का दौराला में कोल्ड स्टोर है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे कोल्ड स्टोर में बॉयलर फट गया। जिससे निमोनिया गैस का रिसाव पूरे कोल्ड स्टोर में हो गया। गैस रिसाव में 50 मजदूर बेहोश होने बताए गए हैं।

ये भी पढ़ें-अखिलेश ने सीएम पर बोला हमला, कहा- योगी सरकार ने बजट में कुछ नहीं दिया

इसकी जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं बेहोश हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा हैं। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

आला अधिकारी पहुंचे

हादसे के बाद मौके पर दर्जनों एंबुलेंस और आला अधिकारी पहुंच गए हैं। एक के बाद एक लगभग 11 एंबुलेंस मलबे में दबे मजदूरों को लेकर मेरठ पहुंच गई। बचाव कार्य जारी है। वहीं अधिकारियों के निर्देश पर 2-3 जेसीबी मौके पर बुलाई गई है, जो मलबे को हटाकर दबे हुए मजदूरों को बाहर निकालने में लगी है।

ये भी पढ़ें-इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाता है ये अचार, आंतों के लिए भी है फायदेमंद, जानें सिंपल रेसिपी

Related Articles

Back to top button