नशे में था बेटा और फिर उसकी नजर पड़ी मां पर…फिर हवस और SEX में…

जुबिली स्पेशल डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बांदा में एक बेहद हैरान करने का मामला सामने आया है। दरअसल यहां पर मां बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है।

स्थानीय मीडिया की माने तो यहां पर बेटा ही हैवान बन गया है और कलयुगी बेटे ने अपनी ही सौतेली मां को अपनी हवस का शिकार बना डाला है। मां का रेप कर मौके से फरार भी हो गया है।

बताया जा रहा है कि मां के विरोध करने पर उसने मारपीट भी की और मौके से गायब हो गया है। इस पूरी घटना से हर कोई हैरान है।

पुलिस को जब इस पूरी घटना की जानकारी हुई तो केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। स्थानीय मीडिया के हवाले से खबर है कि मां को मेडिकल के लिए भिजवाया गया है।

पूरा मामला अतर्रा थाना इलाके के एक गांव का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पीडि़त मां ने रेप की घटना का जिक्र अपनी बेटी से किया। बेटी ने तुरंत मां को अस्पताल में भर्ती करवाया और पुलिस को सूचना दी। महिला की माने तो पति ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी और वह आस-पास ही रहती हैं।

प्रतीकात्मक चित्र

स्थानीय मीडिया की माने तोआरोपी युवक पहली पत्नी का बेटा है। वह भी उनके घर के बगल में ही रहता है। रविवार को उसका बेटा शराब के नशे में चुर था औरधुत होकर वह उसके घर आया और फिर उसने अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला की माने तो जब उसने इस वारदात को अंजाम दिया था तब उसके घर पर कोई नहीं था।

पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि वो जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगी।

Related Articles

Back to top button