हॉकी विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण, जानें ट्रॉफी का जुड़ा पूरा इतिहास

जुबिली स्पेशल डेस्क

भुवनेश्वर और राउरकेला (ओडि़शा) में आगामी 13 जनवरी, 2023 से मेंस हॉकी वल्र्ड कप की शुरुआत हो रही है। इसकी तैयारी जोरो पर चल रही है। इसी सिलसिले में मेंस हॉकी world कप की ट्रॉफी जमशेदपुर के बाद रविवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गयी है। हॉकी इंडिया की कार्यकारिणी समिति में एथलीट रिप्रेजेंटिव और फॉर्मर इंटरनेशनल प्लेयर डॉ. आरपी सिंह भी खासतौर पर मौजूद थे। 

इस ट्रॉफी का अनावरण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस ट्रॉफी को देश के कई राज्यों के कई शहरों में ले जाया जा रहा है, जहां खेल प्रेमी और आम जनता इसको देख रहे हैं।

हॉकी इंडिया की इस पहल से विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता के प्रति एक माहौल तैयार होगा। उन्होंने इस आयोजन के लिए हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों और खिलाडिय़ों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मेजबान भारत पुरुष विश्वकप हॉकी में अपना शुरुआती मैच प्रतियोगिता के पहले दिन 13 जनवरी को अपने से कम रैंकिंग के स्पेन के खिलाफ राउरकेला में खेलेगा।

इस मौके पर सीएम के अलावा मंत्री सत्यानंद भोक्ता और मिथिलेश कुमार ठाकुर, विधायक वैद्यनाथ राम, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और भारतीय महिला हॉकी चयन समिति की सदस्य अंशुता लकड़ा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुमराय टेटे, महिला हॉकी खिलाड़ी अश्रिता लकड़ा, हॉकी झारखंड के सीईओ रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह और रणधीर कुमार, उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक आरपी सिंह और रांची के जिला खेल पदाधिकारी मौजूद थे।

हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी की बात की जाये तो इसका इतिहास काफी पुराना है। करीब 51 साल पुराना है। इस ट्रॉफी का निर्माण पाकिस्तान में किया गया था।

आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि 27 मार्च, 1971 में पाकिस्तानी आर्मी के बशीर मोजिद ने ट्रॉफी का डिजाइन ब्रुसेल (बेल्जियम) में तैयार किया था।

इस ट्रॉफी में तीन अलग-अलग धातु लगे हुए है। ऊपर का हिस्सा सोना, बीच का हिस्सा सिल्वर और नीचे का हिस्सा आइवरी से बना है. 1971 में पहली बार हॉकी विश्वकप का आयोजन स्पेन में किया गया था। इसमें 10 टीमों ने भाग लिया था। पाकिस्तान ने मेजबान स्पेन को 1-0 से हराकर पहला हॉकी विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। भारत को तीसरा स्थान मिला था।

Related Articles

Back to top button