19वीं एशियन महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप : भारत ने थाइलैंड को 37-25 गोल से हराया  

नई दिल्ली। भारत की सीनियर महिला हैंडबॉल टीम ने इंचियोन (कोरिया) में 24 नवंबर से 4 दिसंबर, 2022 तक आयोजित 19वीं एशियन महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में शुक्रवार को खेले गए क्वालीफाइंग मुकाबले में थाइलैंड को 37-25 गोल से हराया।

इस मैच में भारतीय टीम मध्यांतर तक 18-16 गोल से आगे थी। भारत की ओर से शालिनी ठाकुर और प्रियंका ठाकुर ने सर्वाधिक 9-9 गोल दागे। इसके अलावा सोनिका ने 7 गोल किए।

मेनका को पांच, भावना को चार, प्रियंका को दो और निधि शर्मा को एक गोल करने में सफलता मिली। थाइलैंड से वांटनी विचैसंग ने सबसे ज्यादा 12 गोल किए। कामोंवान श्रीफो ने 5 गोल जबकि प्रीचाया व एन. सैसोड को दो – दो गोल करने में सफलता मिली। इस मैच में भारत की नीना शील ने शानदार प्रदर्शन किया जिसके लिए उन्हें बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि चैंपियनशिप में आज भारत ने थाईलैंड को हराया जो वर्ल्ड चैंपियनशिप का क्वालीफाइंग मैच था। भारत अब इस चैंपियनशिप में शनिवार को पांचवे और छठे स्थान के मुकाबले में खेलने उतरेगा।

Related Articles

Back to top button