CWG 2022: भारत को मिला 10वां GOLD मेडल, रवि दहिया ने कुश्ती में दिलवाया चौथा GOLD

जुबिली स्पेशल डेस्क

बर्मिंघम। शुक्रवार की तरह शनिवार का दिन भी भारत के लिए कामनवेल्थ गेम्स में शानदार रहा है। दरअसल भारतीय रवि कुमार दहिया ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष 57 किलो वर्ग के फाइनल में जीत दर्ज करते हुए सोना जीता है।

इस तरह से भारत के लिए पदकों की संख्या कुल 32 हो गई है। इसमें 10 गोल्ड, 11 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। अंक तालिका में भारत फिलहाल पांचवें स्थान पर काबिज है।

 

https://twitter.com/Media_SAI/status/1555956061831512066?s=20&t=s4uKUVM_Dxp7glvr_mvDJQ

वहीं पूजा गहलोत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिला 50 किग्रा में कांस्य पदक हासिल किया। टोक्यो ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट रवि ने 57 किग्रा फाइनल में नाइजीरिया के वेल्सन एबीकेवेनिमो को तकनीकी श्रेष्ठता से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

Related Articles

Back to top button