इसलिए CM मान ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंत्रिमंडल से हटाया

जुबिली स्पेशल डेस्क

मोहाली। पंजाब के सीएम भगवंत मान एक बार फिर एक्शन में नजर आ रहे हैं। दरअसल उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर सख्त कदम उठाते हुए स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंत्रिमंडल से हटा दिया है।

स्थानीय मीडिया की माने तो भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में अपने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंत्रिमंडल से हटाने का फैसला किया है। स्थानीय मीडिया की माने तो विजय सिंगला ने ठेके देते हुए एक परसेंट कमीशन की मांग रखी थी।

कमीशन लेने का सबूत मिलने की बात पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कड़े तेवर दिखाते हुए फौरन एक्शन लिया है और भगवंत मान ने विजय सिंगला को मंत्री पद से हटाया है।

यह भी पढ़ें :  WhatsApp यूज करते हैं तो ये खबर आपके लिए है 

यह भी पढ़ें :   40 के बाद पुरुषों को अच्छी सेहत के लिए अपने खान-पान में करना चाहिए ये बदलाव

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रप्रेम की डींगों का धरातली आइना

इस पूरे मामले की जानकारी खुद मीडिया को देते हुए भगवंत मान ने कहा, कि अरविंद केजरीवाल ने मुझे कहा था कि मैं एक पैसे की रिश्तखोरी, बेईमानी बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैंने वचन दिया था ऐसा नहीं होगा। हम आंदोलन से निकले हुए लोग हैं और वो आंदोलन भ्रष्टाचार के खिलाफ था। भगवंत मान यही नहीं रूके आगे उन्होंने कहा कि मेरे ध्यान में एक केस आया। इस केस में मेरी सरकार का मंत्री शामिल था । एक ठेके में मेरी सरकार का मंत्री एक फीसदी कमीशन मांग रहा था।

इस केस का सिर्फ मुझे पता था। इस केस को दबाया जा सकता था।लेकिन ऐसा करना धोखा होता। इसलिए मैं उस मंत्री के खिलाफ एक्शन ले रहा हूं। तुरंत एक्शन लिया जा रहा है. मंत्री का नाम विजय सिंगला है और उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  क्या कर पाएंगे हम 100GW सोलर क्षमता का लक्ष्य हासिल ?

यह भी पढ़ें :  दुनिया बचाने का आख़िरी मौक़ा:  2030 तक आधे करने होंगे उत्सर्जन

यह भी पढ़ें :  जलवायु परिवर्तन की ऐसी मार, मार्च में पारा 40 के पार

Related Articles

Back to top button