अब गुजरात में अरविंद केजरीवाल ने किया ये वादा

जुबिली न्यूज डेस्क

गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है और सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं।

आम आदमी पार्टी भी इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमायेगी। इसको लेकर आम आदमी पार्टी जनता से रूबरू हो रही है। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी गुजरात में जनता से मिल रहे हैं।

इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुखिया अरविंद केजरीवाल बुधवार को राजकोट में एक रैली को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें :  विदेशी चंदा मामले में CBI के रडार पर हैं गृह मंत्रालय के अधिकारी 

यह भी पढ़ें :  जानिए कौन से दर्द में की जाती है गर्म या ठंडी सिकाई

यह भी पढ़ें :  भारी तबाही की आशंका के साथ आंध्र प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है असानी

अपने संबोधन के दौरान केजरीवाल ने कहा, ” दिल्ली और पंजाब के बाद अब गुजरात के लोग भी आम आदमी पार्टी को ख़ूब प्यार करने लगे हैं।”

केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी फ्री बिजली देने का वादा किया।

उन्होंने कहा, ” अगर आप लोगों को मुफ्त बिजली चाहिए तो आप को वोट दीजिए। हम आपको 24 घंटे फ्री बिजली देंगे।”

दिल्ली में अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनवाते हुए केजरीवाल ने दावा किया, “दिल्ली में अगर किसी को बुखार हो जाए या बड़ी बीमारी पर 40-50 लाख का खर्च भी आए, तो सारा इलाज फ्री है।

उन्होंने आगे कहा, 5 साल में सरकारी स्कूलों को ठीक कर गरीबों के बच्चों को अच्छा भविष्य दिया गया है। दिल्ली के सरकारी स्कूल के 450 छात्रों का ढ्ढढ्ढञ्ज में एडमिशन हुआ है। दिल्ली में 3 साल में ही 50000 लोगों को फ्री तीर्थ यात्रा कराई है।”

यह भी पढ़ें :  आजम खान को HC ने दो महीने की अंतरिम जमानत दी लेकिन जेल से बाहर…

यह भी पढ़ें :  ‘खेलो इंडिया स्कीम के तहत प्रशिक्षकों का चयन होगा जल्द’

यह भी पढ़ें :  याद किये गए शहीद अब्दुल रफीक खान

रैली को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि अगर राज्य में उनकी सरकार आती है तो वे स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली को सुधारने की दिशा में काम करेंगे।

केजरीवाल ने दिल्ली की तर्ज पर गुजरात के लोगों को भी फ्री तीर्थ यात्रा कराने का वादा किया।

दिल्ली के मुखिया ने दावा किया कि कांग्रेस का एक बहुत बड़ा नेता उनकी पार्टी ज्वाइन करने वाला था। उसको भाजपा ने कहा “खबरदार! कांग्रेस में ही रहना, कांग्रेस हमारी छोटी बहन है।”

Related Articles

Back to top button