UP : कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची, 61 उम्मीदवारों में 24 महिलाओं को टिकट

जुबिली स्पेशल डेस्क

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की इस सूची में 61 उम्मीदवारों में 24 महिला उम्मीदवार हैं।

मालूम हो कि इससे पहले कांग्रेस 125 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है जिसमें 50 महिला उम्मीदवारों का नाम था। वहीं 41 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में 16 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है। इसके अलावा तीसरी लिस्ट में 37 महिलाओं को टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने हाथरस से कुलदीप कुमार सिंह और बीसलपुर से शिखा पांडेय को चुनावी मैदान में उतारा है।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ नाम से मुहिम चला रही है, इसके तहत पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने वादा किया था कि प्रदेश में वह 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी।

इनको मिला टिकट

  • हाथरस (एस.सी) कुलदीप कुमार सिंह
  • कासगंज कुलदीप पांडे
  • किशनी (एस.सी) डॉ. विनय नारायण सिंह
  • बिसलपुर शिखा पांडे
  • पलिया रिशाल अहमद
  • निघासन अतल शुक्ला
  •  गोला गोकरननाथ प्रह्लाद पटेल
  •  श्रीनगर (एस.सी) चांदनी
  • धौरहरा जितेंद्री देवी
  • लखीमपुर डॉ. रवि शंकर त्रिवेदी
  • कस्ता (एस.सी) राधेश्याम भार्गव
  • बिस्वान वंदना भार्गव

Related Articles

Back to top button