टोक्यो पैरालंपिक में छा गए भारतीय खिलाड़ी, पदकों की संख्या पहुंची 10

जुबिली स्पेशल डेस्क

टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय खिलाडिय़ों का जलवा देखने को मिल रहा है। जहां कल भारत को दो स्वर्ण मिले थे तो मंगलवार को भारत के खाते में 3 और पदक आये हैं। ऐसे में भारत की पदकों की संख्या 10 तक जा पहुंची है। टोक्यो पैरालंपिक में पैरा एथलीटों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया और मरियप्पन थंगावेलु ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि शरद कुमार को कांस्य मिला।

मंगलवार को ही टोक्यो पैरालंपिक्स की शूटिंग स्पर्धा में भारत के सिंहराज ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया। हरियाणा के पैरा शूटर ने 216.8 का स्कोर किया और भारत को कांस्य पदक दिलाया।

पुरुषों की ऊंची कूद टी63 स्पर्धा में मरियप्पन ने 1.86 मीटर, जबकि शरद ने 1.83 मीटर की कूद लगाई और देश के लिए पदक अपने नाम किया है। ऐसे में टोक्यों खेलों की ऊंची कूद में भारत के अब तीन पदक अपने नाम किये हैं।

यह भी पढ़े : विकलांगता की सीमाओं में हमे बंधे रहना मंजूर नहीं, मंजिल तो हम पा लेंगे मंजिल हम से दूर नहीं

यह भी पढ़े : IND vs ENG : लॉर्ड्स TEST के हीरो क्यों हुए लीड्स में जीरो

मरियप्पन और शरद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया – ऊंची और ऊंची उड़ान! मरियप्पन थंगावेलु निरंतरता और उत्कृष्टता के पर्याय हैं, रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई. भारत को उनके इस कारनामे पर गर्व है…

अदम्य! शरद कुमार ने कांस्य पदक जीतकर हर भारतीय के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. उनकी जीवन यात्रा कई लोगों को प्रेरित करेगी…उन्हें बधाई…

बता दें कि इससे पूर्व भारत के निषाद कुमार ने रविवार को पुरुषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड के साथ रजत पदक अपने नाम किया था।

मरियप्पन थंगावेलु ने पैरालंपिक खेलों में लगातार दूसरी बार पदक जीता है। इससे पहले रियो 2016 में देश के सोना जीता था। हालांकि उन्हें यहां केवल सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button