Video : लखनऊ पहुंचते ही कुछ इस तरह हुआ प्रियंका गांधी का स्वागत

फोटो : UP Congress @INCUttarPradesh

जुबिली स्पेशल डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधान सभा चुनाव होना है। ऐसे में यहां पर चुनावी सरगर्मी लगातर बढ़ रही है। जहां एक ओर बीजेपी दोबारा सत्ता में लौटने का सपना देख रही है तो दूसरी सपा उसे रोकने की रणनीति बनाने में जुट गई लेकिन कांग्रेस भी यूपी में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने को तैयार है।

दरअसल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को इसी सिलसिले में लखनऊ पहुंची है। प्रियंका गांधी यहां के स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर विधान सभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

प्रियंका गांधी यहां तीन दिनों तक रहेंगी और चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगी। इससे पूर्व सुबह जब वो लखनऊ पहुंची है तो उनका काफिला यहां पर जाम में फंस गया है। हुसैनगंज इलाके में बसों के आने से यहां पर जाम लग गया। इसके बाद प्रियंका गांधी की सुरक्षा में लगा स्टॉफ ही जाम खुलवाने में लगा है।

महासचिव प्रियंका गांधी ने गांधी प्रतिमा जीपीओ पर पुष्पाजंलि अर्पित की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने प्रदेश में फैले जंगलराज, पंचायत चुनाव में हुई हिंसा, महिला उत्पीडऩ, ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ मौन रखा है।

प्रियंका गांधी के लखनऊ पहुंचने की खबर से यहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। आलम तो यह रहा कि प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए सुबह से एयरपोर्ट पर भारी भीड़ देखने को मिली।

उधर उनके दौरे को लेकर अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और प्रियंका गांधी ही मुख्य विपक्ष हैं। अजय लल्लू ने आगे कहा कि कांग्रेस लगातार यूपी में कानून व्यवस्था, किसान और अन्य बड़ी समस्याओं को मुख्य रूप से उठा रही है।

प्रियंका गांधी ने लखनऊ पहुंचने से पहले योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए सरकार को घेरते हुए कहा कि मोदी जी के सर्टिफिकेट से यूपी में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान योगी सरकार की आक्रामक क्रूरता, लापरवाही और अव्यवस्था की सच्चाई छिप नहीं सकती।

लोगों ने अपार पीड़ा, बेबसी का सामना अकेले किया। इस सच्चाई को मोदीजी, योगीजी भूल सकते हैं, जिन्होंने कोरोना का दर्द सहा, वे नहीं भूलेंगे।

Related Articles

Back to top button