सिद्धू का ये ताजा बयान क्या फिर दिखा रहा है ‘AAP’ प्रेम

जुबिली स्पेशल डेस्क

नई दिल्ली। पंजाब में कांग्रेस के कुनबे को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी जुटी हुई । हालांकि कुछ हद तक वहां पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सुलह होने की बात भी सामने आ रही है।

दरअसल कांग्रेस के हरीश रावत ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को बताया है कि पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सीएम की कुर्सी बने रहेगे लेकिन पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष जरूर बदला जायेगा।

कैप्टन की कैबिनेट में भी फेरबदल होना तय है। हरीश रावत ने अखबार से बात करते हुए कहा कि पंजाब में पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा और कैबिनेट में नए चेहरे शामिल होंगे।

ऐसे में सिद्धू का पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने की अटकले लगायी जा रही है लेकिन अब नवजोत सिंह सिद्धू का ताजा बयान एक बार फिर कांग्रेस में मुश्किल में डाल सकता है। इतना ही नहीं वहां का सियासी पारा भी बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें :  लालू के इस कदम से बिहार में बढ़ी सियासी सरगर्मी   

यह भी पढ़ें : डंके की चोट पर : हुकूमत क्या सिर्फ तमाशा देखने के लिए है

यह भी पढ़ें : टोक्यो ओलंपिक ने भारतीय हॉकी टीम के लिए फिर जगाई उम्मीद 

नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कहा, ‘हमारे विपक्षी AAP ने हमेशा पंजाब के लिए मेरे विजन और काम को पहचाना है, 2017 से पहले की बात हो (बीड़बी, ड्रग्स, किसानों के मुद्दे, भ्रष्टाचार और बिजली संकट पर पंजाब के लोगों का ख्याल रखना) या आज जैसा मैं पंजाब मॉडल पेश करता हूं, लोग जानते हैं कि वास्तव में पंजाब के लिए कौन लड़ रहा है।

बीते दिनों मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद लगने लगा था पंजाब कांग्रेस में सबकुछ ठीक होने का रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले सिद्धू राहुल व प्रियंका से भी मिले थे।

Related Articles

Back to top button