कोरोना मृतकों के लिए मुफ्त कफन के ऐलान पर घिरे झारखंड सीएम

जुबिली न्यूज डेस्क

कोरोना की दूसरी लहर तांडव मचाए हुए हैें। देश के कुछ राज्यों में तो कोरोना ने भयानक तबाही मचाई है, जिसमें झारखंड भी शामिल है।

झारखंड में भी कोरोना ने खूब तबाही मचाई है। यहां एक ओर लोग कोरोना महामारी से परेशान हैं तो वहीं यहां राजनीतिक संग्राम भी छिड़ा हुआ है। सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं।

दरअसल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना से मरने वालों के अंतिम संस्कार के लिए मुफ्त में कफन मुहैया कराने की घोषणा की है। हेमंत सोरेन की इस घोषणा पर विपक्षी दल BJP अचानक हमलावर हो गई है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि अच्छा यह होता कि मुख्यमंत्री कफन की बजाए दवाइयों की बात करते। भाजपा के इस बयान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भी पलटवार किया है। दोनों पाटियों के बीच सियासी संघर्ष सा शुरू हो गया है।

भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने ट्वीट के जरिए सोरेन सरकार पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि यह अजीब विडंबना है कि जहां एक ओर केंद्र सरकार देशवासियों की जान बचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है तो वहीं दूसरी ओर झारखंड की गठबंधन सरकार जनता को फ्री में कफन बांटने में जोर लगा रही है। उन्होंने कहा कि अच्छा होता कि सरकार कफन बांटने की बजाए दवाइयां और इलाज उपलब्ध कराने पर जोर देती।

ये भी पढ़े: कोरोना मरीजों में एक लाख कोरोनिल किट बांटेगी हरियाणा सरकार

ये भी पढ़े:अखिलेश के संसदीय क्षेत्र में सीएम योगी ने लोगों से किया संवाद

ये भी पढ़े:कोरोना : DM के इस फरमान से क्यों मुश्किल में सरकारी कर्मचारी 

भाजपा के इस वार पर झामुमो ने तीखा पलटवार किया है। झामुमो ने ट्वीट के जरिए ही इस हमले का जवाब देते हुए कहा कि, ‘आप और आपकी घटिया राजनीति के कारण आपको सिर्फ कफन ही नजर आता है। हेमंत सरकार निशुल्क वैक्सीन भी दे रही है।’

ये भी पढ़े: टूलकिट मामले में राहुल गांधी ने क्या कहा?

ये भी पढ़े:  RLD के अध्यक्ष चुने गए जयंत चौधरी, 2022 में होगी बड़ी सियासी परीक्षा

इसके साथ झामुमो ने उत्तर प्रदेश को लेकर तंज भी कसा हैं। झामुमो ने कहा कि वैसे आपके ‘उत्तम’  प्रदेश में मां गंगा में तैरते गरीब के शव, रेत में दबे गरीब के शव, कुत्तों-गिद्धों की ओर से नोचे जा रहे गरीबों के शव का नजारा ही शायद पसंद है। किसी को मौत के बाद कफन नसीब होने देना आपको रास नहीं आ रहा है। आपका बस चले तो कफन का कारोबार भी किसी उद्योगपति को बेच दें।

ये भी पढ़े:कोरोना कमजोर लेकिन मौतों की रफ्तार पर ब्रेक नहीं 

ये भी पढ़े:सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल के साथ नमाज़ की तैयारी करेगी यह मस्जिद

ये भी पढ़े:26 मई को किसानों का विरोध दिवस! 12 विपक्षी दलों का भी समर्थन लेकिन मायावती…

पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि वैसे आपके नेता कई राज्यों में नीचता की हद तक गिर कफन की चोरी करते भी पकड़े गए हैं। आप लोगों ने तो कारगिल में सैनिकों के ताबूत भी लूट लिए थे।

Related Articles

Back to top button