सूरज और भानू ने राष्ट्रीय सीनियर वुशू में दो GOLD पर किया कब्जा

  • यूपी वुशू टीम ने झटके दो स्वर्ण, तीन रजत व सात कांस्य

लखनऊ। यूपी के खिलाड़ियों ने मोहाली के चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित 29वीं राष्ट्रीय सीनियर वुशू प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, तीन रजत व सात कांस्य पदक जीते।

यूपी के लिए हाल ही में लक्ष्मण अवार्ड विजेता सूरज यादव ने शानशू वर्ग के 70 किलोग्राम भारवर्ग में और भानू सिंह ने ताउलू केताउलू चा-क्वान में स्वर्ण पदक जीते।

यूपी वुशू संघ के महासचिव मनीष कक्कड़ के अनुसार प्रदेश के खिलाड़ि़यों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और निकट भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

पदक विजेता

  • स्वर्णः भानू सिंह (ताउलू चा-क्वान), सूरज यादव (सांडा 70 किग्रा)
  • रजत: शिवम भाटी (ताउलू ज़िगीक्वान), मिलन चपराना (सांडा 65 किग्रा), हुमा खान (सांडा 45 किग्रा),
  • कांस्य: बुलबुल चौधरी (सांडा 56 किग्रा), विशाखा मलिक (सांडा 75 किग्रा), मनीषा भाटी ( सांडा 52 किग्रा), राहुल भाटी (सांडा 65 किग्रा), ऋषभ नागर (सांडा 80 किग्रा), अशोक कुमार यादव ( सांडा 56 किग्रा), सृष्टि गोयल (ताउलू क्यांगशूू)

Related Articles

Back to top button