बस दुर्घटना से CM शिवराज दुखी, मृतकों के परिवार को राहत देने के निर्देश

जुबिली न्यूज़ डेस्क

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी जिले में सारदा पाटन गांव के पास नहर में बस गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना मेरे लिए अत्यंत दु:खद है। मन बहुत व्यथित और दु:खी है।

7 व्यक्तियों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है। राहत कार्य लगातार जारी है। शव नहर से निकाले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं को भाव पूर्ण श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।

ये भी पढ़े: SC ने पूछा OTT कंटेंट के लिए क्या कदम उठा रही है सरकार

ये भी पढ़े: बसंत के आगमन के साथ यूपी में बढ़ा तापमान

मुख्यमंत्री शिवराज ने बताया कि प्रत्येक मृतक के परिवार को पांच लाख की तात्कालिक राहत सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। दु:ख की घड़ी में हम पीड़ितों के परिजनों के साथ हैं। पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है। मेरी सबसे अपील है कि धैर्य रखें।

मैं, राज्य सरकार और पूरी जनता आपके साथ है। मुख्यमंत्री शिवराज ने बताया कि मैंने सीधी कलेक्टर को हर संभव राहत कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। बाणसागर बांध से तत्काल पानी रोकने के निर्देश भी दिए गए।

ये भी पढ़े: वजन कम करने के लिए किशमिश खाएं या अंगूर? क्या है हेल्दी ऑप्शन

ये भी पढ़े: IPL 2021 : 292 खिलाड़ियों की होगी नीलामी, देखें पूरी लिस्ट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी में हुई बस दुर्घटना के संबंध में मंत्रालय में मंत्रीगण के साथ उच्च-स्तरीय बैठक ली। उन्होंने जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राम खेलावन पटेल को तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना होने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाए। राहत और सहायता कार्य पूर्ण संवेदनशीलता के साथ संचालित किए जाएं।

पुलिस, प्रशासन तथा एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर सर्च और राहत कार्य में लगातार सक्रिय हैं। हाईड्रा तथा अन्य आवश्यक संसाधन मौके पर उपलब्ध हैं। डॉक्टर तथा एम्बुलेंस सहित सहायता की सभी व्यवस्थाएँ घटना स्थल पर की गई हैं।

घटना स्थल पर सांसद रीति पाठक, विधायक चुरहट शरदेन्दु तिवारी, रीवा संभागायुक्त राजेश कुमार जैन, आईजी रीवा उमेश जोगा, कलेक्टर और एसपी मौजूद हैं। समाचार लिखे जाने तक नहर से 45 शव निकाले जा चुके हैं।

ये भी पढ़े: कभी मायावती के थे करीबी, अब कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

ये भी पढ़े: क्‍या राम मंदिर और एक्सप्रेसवे का ‘डबल इंजन’ योगी को दिला पाएगी जीत

Related Articles

Back to top button