ये क्या कर रही है नोरा फतेही- देखें वायरल Video

जुबिली न्यूज़ डेस्क

नई दिल्ली। नोरा फतेही अपने बेहतरीन डांस के साथ- साथ अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि इन दिनों एक्ट्रेस नई कला में अपना हाथ आजमा रही हैं।

दरअसल एक्ट्रेस नोरा इन दिनों शेफ की ट्रेनिंग लेती नजर आ रही हैं, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में नोरा फतेही शेफ के साथ आग में डिश बनाती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनका एक्साइटमेंट भी साफ तौर पर देखा जा सकता है।

ये भी पढ़े: ममता का एलान, नंदीग्राम से लड़ेंगी चुनाव

ये भी पढ़े: यूपी की प्रयोगशाला में चौथे मोर्चे की केमिस्ट्री

ये भी पढ़े: इस वीडियो को नहीं देखा तो क्या देखा

ये भी पढ़े: गुड़ महोत्सव से उत्पादकों को पंख लगाने की मुहिम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

वीडियो में नोरा अलग- अलग तरह की डिश बनाती नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- यह फ्लिप बिल्कुल पोइंट पर था। थैंक्यू इस प्यारे सरप्राइज और इतनी अच्छी खातिरदारी के लिए। नोरा फतेही के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कुछ ही दिनों पहले एक्ट्रेस का गाना ‘नाच मेरी रानी’ रिलीज हुआ था, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रख दिया था। इस गाने ने लोगों को थिरकने पर भी मजबूर कर दिया था। नोरा फतेही और गुरु रंधावा के इस गाने को अब तक 20 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

नोरा फतेही जल्द ही ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से जुड़ी नोरा फतेही का एक क्लिप भी वायरल हुआ था, जिसमें उनकी एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था।

ये भी पढ़े: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में तेज़ हुई सिन्धु देश की मांग

ये भी पढ़े: अब व्हाट्सएप से जुड़ेगी ये ऐप, करोड़ों यूजर्स को होगा फायदा

Related Articles

Back to top button