देव दीपावली में इस बार कौन करेगा महाआरती, दीप से जगमगाएगा घाट

जुबिली न्यूज़ डेस्क

लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देशानुसार राजधानी में देव दीपावली को भव्‍य और दिव्‍य बनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी है। देव दीपावली के पावन अवसर पर सालों से होती आ रही गोमती आरती का नजारा इस बार कुछ अलग नजर आने वाला है।

जहां एक ओर मिशन शक्ति अभियान को बढ़ावा देते हुए पहली बार कन्‍याओं के हाथों में भी गोमती आरती की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है तो वहीं कोरोना काल के चलते लोगों को सावधानी बरतने का संदेश दिया जाएगा।

ये भी पढ़े: सीएम योगी ने कहा ऐसे साकार होगा गांधी के ग्राम स्वराज का सपना

ये भी पढ़े: क्या इस व्यवहार से हम शर्मिंदा हैं?

कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को दीपमालाओं से मनकामेश्वर उपवन घाट को इस बार ढाई लाख दीपों से सजाया जाएगा। गोमती किनारे आस्‍था के संचार से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आएगा। मनकामेश्वर मठ- मंदिर और नमोस्तुते मां गोमती संस्थान की ओर से देव दीपावली के अवसर पर गोमती आरती के बाद कार्यक्रम की शुरुआत महादेव की वंदना से होगी।

मनकामेश्वर मठ की महंत देव्यागिरी ने बताया कि डालीगंज के मनकामेश्वर उपवन घाट को ढाई लाख दीपों से रोशन करने के लिए मंदिर के सेवादार दिन रात जुटे हुए हैं। इस बार मिट्टी के दीपों से ही नहीं बल्कि गोबर के बने दीपों से उपवन जगमगाएगा।

ये भी पढ़े:डंके की चोट पर : क्योंकि दांव पर उसकी नहीं प्रधानमंत्री की साख है

ये भी पढ़े: सना ने अपने पति के साथ शेयर किया ये वीडियो, बस देखते रह जाओगे

उन्‍होंने बताया कि मंदिर परिसर में महिलाओं, बेटियों व सेवादारों को गाय के गोबर से बनाए जाने वाले दीपों को बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। उपवन में तैयार किए गए गाय के गोबर के दीपों से ही उपवन रोशन होगा। इसके साथ ही इकोफ्रेंडली दीपों को जलाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

पहली बार गोमती के तट पर देव दीपावली के पावन अवसर पर महाआरती की कमान कन्‍याएं संभालेंगी। जहां हर साल पुरुष गोमती तट पर महाआरती करते थे वहीं इस बार उपवन में मिशन शक्ति मुहिम को बढ़ावा देने और नारी सशक्तिकरण का सकारात्‍मक संदेश देने के उद्देश्‍य से 11 कन्‍याओं के हाथों से महाआरती कराई जाएगी।

मठ की महंत देव्यागिरी की उपस्थिति में पंडित शिवानंद और पंडित शिवराम अवस्थी के आचार्यत्व में गोमती मां की आरती बनारस की तर्ज पर 11-11 वेदियों पर कन्‍याओं व पुरुषों द्वारा की जाएगी।

ये भी पढ़े: 1 दिसंबर से होने जा रहे हैं ये बदलाव, क्‍या होगा आप पर असर

ये भी पढ़े: विद्या को डिनर ऑफर करने वाले मंत्री विजय ने दी ये सफाई

Related Articles

Back to top button