अर्नब की गिरफ़्तारी पर क्या बोले शिवराज

जुबिली न्यूज़ डेस्क

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को पुलिस हिरासत में लिये जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार का लोकतंत्र विरोधी एवं पत्रकारिता विरोधी यह कृत्य निंदनीय है।

शिवराज ने अपने ट्वीट के जरिए कहा ‘महाराष्ट्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचला गया है, प्रेस की आजादी छीन ली गई है। महाराष्ट्र में इमरजेंसी से बदतर हालात है। जिन्होंने लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया अंततः वे स्वयं समाप्त हो गए हैं।

ये भी पढ़े: अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर क्‍या बोले नेता

ये भी पढ़े: ‘बमभोले’ गाने पर अक्षय का जोश देख लोग हुए हैरान, आप भी देंखे वीडियो

महाराष्ट्र सरकार के इस लोकतंत्र विरोधी कदम के पीछे पूरी तरह से कांग्रेस है। कांग्रेस ने पहले भी लोकतांत्रिक परंपराओं का तार तार किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा इमरजेंसी के समय कांग्रेस ने किस प्रकार पत्रकार और पत्रकारिता को कुचला था ये किसी से छुपा नहीं है। आज कांग्रेस के शह पर महाराष्ट्र सरकार ने इमरजेंसी जैसे हालात फिर बना दिये है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा लोकतंत्र विरोधी, पत्रकारिता विरोधी इस कृत्य की मैं घोर निंदा करता हूँ।

ये भी पढ़े: ‘बमभोले’ गाने पर अक्षय का जोश देख लोग हुए हैरान, आप भी देंखे वीडियो

ये भी पढ़े: जाने क्या हैं करवा चौथ जुड़ी पौराणिक कथाएं

Related Articles

Back to top button