कुछ इस तरह से बॉलीवुड सेलेब्स ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई

जुबिली न्यूज़ डेस्क

आज पूरा देश 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास दिन पर हर कोई एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। फिर चाहे वो बॉलीवुड के स्टार्स हो या फिर कोई और। आजादी के इस दिन को बॉलीवुड स्टार्स भी अपने अपने तरीकों से सबको बधाई दे रहे हैं।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने तिरंगे को सलाम करते हुए तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘कोविड के ख‍िलाफ लड़ने वाले असली जांबाजों को मेरा सलाम, और स्वतंत्रता दिवस के इस पावन दिन शांति और समृद्ध‍ि की कामना करता हूं’।

अभिनेता अनुपम खेर ने भी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अख़बार पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि, ‘हम सभी को हमारे देश भारतवर्ष के स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई। मेरी भगवान से हमेशा ये प्रार्थना है कि हमारा देश हजारों सालों तक फले फूले और प्रगति की नई ऊंचाइयों को हमेशा छुए, भारत माता की जय, जय हिंद’।’

https://www.instagram.com/p/CD47m3sgsn1/?utm_source=ig_web_copy_link

वहीं अभिनेता अक्षय कुमार ने इस खास मौके पर अपने फैन्स से जरूरतमंद लोगों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जितनी हो सके उतनी मदद कीजिए, बस नजर अंदाज मत कीजिए।

ये भी पढ़े : नागालैंड में उठी अलग झंडे और संविधान की मांग

ये भी पढ़े : सुशांत के बीमार होने पर भी रिया करती थी पार्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शानदार मैसेज के साथ इस जश्न को मनाया। उन्होंने पौधा लगाते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- आओ कुछ ऐसा बन के दिखाएँ की इस देश की मिट्टी को भी हम पे गर्व हो जाए, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, जय हिंद।

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने उन महिलाओं का वीडियो शेयर किया जिनहोंने इतिहास रचा। जबकि बंगाली एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां ने इस खास गर्व के मौके पर एक वीड‍ियो किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया- ‘आजाद भारत का जश्न मनाते हुए, स्वत्रंता दिवस की शुभकामनाएं’।

Related Articles

Back to top button