‘बाबा’ के जल्द स्वस्थ होने के लिए काम्या पंजाबी करने जा रही ये

जुबिली न्यूज़ डेस्क

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त लंग कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वो कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं। संजू बाबा की ये खबर सुनकर उनके फैंस निराश हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। यही नहीं संजय दत्त के लिए हर कोई प्रार्थना कर रहा है। सब उनके जल्द ठीक होने के लिए विश कर रहे हैं।

इस बीच एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी संजय दत्त के लिए दुआएं मांगी हैं। और वो लगातार संजय के लिए ट्वीट भी कर रही हैं। उन्होंने तीन ट्वीट किये हैं। अपने पहले ट्वीट में काम्या ने लिखा कि मैं गणपति बप्पा से प्रार्थना करुगी। इस साल गणेश स्थापना बाबा के लिए प्राथर्नाओं से भरी होगी। मैं बाबा के लिए अखंड ज्योत जलाऊंगी। प्लीज स्ट्रॉन्ग रहिए और जल्दी ठीक हो जाइए।

आगे उन्होंने लिखा कि आप मेरे तब से फेवरेट हैं जब में 10 साल की थी। आपको याद है कि मैं आपसे महबूब स्टूडियो में मिली थी, आपको zippo गिफ्ट किया था। मैं वही क्रेजी गर्ल हूं।

उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि, ‘प्लीज प्लीज प्लीज प्रार्थना में बहुत शक्ति होती है।संजय दत्त के जल्द से जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करें। बप्पा साथ देना #SanjayDutt’।

जबकि अपने तीसरे ट्वीट में काम्या ने संजय दत्त की परिवार के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में संजय दत्त अपने पिता सुनील दत्त और मां नरगिस के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ काम्या ने लिखा- ‘कर हर मैदान फतेह, गणपति बप्पा आपको लड़ने की शक्ति दे और आप ये जंग भी जीत जाएं। आपके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ’।

काम्या पंजाबी के इन पोस्ट पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। सभी संजय दत्त के लिए दुआ कर रहे हैं। संजय दत्त ने खुद भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दुआ करने और उन्हें सपोर्ट करने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि वो काम से ब्रेक ले रहे हैं और थोड़े समय में ही लौट कर आएंगे।

ये भी पढ़े : संजय दत्त की बीमारी पर पत्नी मान्यता ने कही ये बात

ये भी पढ़े : किसको पता है सुशांत की मौत का राज

Related Articles

Back to top button