संजय सिंह बोले- यूपी में ठाकुरों की सरकार चल रही है

जुबली न्यूज़ डेस्क

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने योगी सरकार पर हमला बोला है। संजय सिंह ने कहा कि ठाकुरों की सरकार चल रही है। स्पेशल ठाकुर फोर्स चुन चुन कर लोगो को मार रही है। भारतीय जनता पार्टी के अन्य जातीय के कार्यकर्ता उपेक्षित है। इस योगी सरकार में दलित ब्राह्मण और अन्य समाज के लोगों की उपेक्षा की जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि, ब्राह्मण पर अत्याचार हो रहा है और डिप्टी सीएम शर्मा क्या असहज है। मौर्या समाज भी नाराज है। केशव मौर्या बेबस हो गए अपने समाज के लोगो का हित नही कर पा रहे है।

यह भी पढ़ें : थाने में BJP विधायक की पिटाई से फिर Yogi सरकार की छीछालेदर

सिंह ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में कितने जाति के लोग काम कर रहे है केवल स्पेशल जाति के लोग जमे है। बाकी जातियों के लोगों को चार्ज नही दिया जा रहा है।

उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को न बुलाए जाने अपर भी सवाल खड़े किए। सिंह ने कहा कि, दो दिन पहले सरकार से सवाल किया था कि राष्ट्रपति को क्यो नही बुलाया गया था। राष्ट्रपति को न बुलाये जाने से दलित समाज के लोग नाराज।

यह भी पढ़ें : किसको पता है सुशांत की मौत का राज

यह भी पढ़ें : गीता सार : जो देखना चाहता है, वही देख पाता है

Related Articles

Back to top button