भारतीय हॉकी के आधा दर्जन खिलाड़ी कोरोना की चपेट में

जुबिली स्पेशल डेस्क

कोरोना वायरस की वजह से खेलों की दुनिया पूरी तरह से बंद है। हालांकि कोरोना काल में क्रिकेट को बहाल कर दिया गया है। इतना ही नहीं आईपीएल भी अगले महीने से खेला जाएगा लेकिन अन्य खेल अभी तक शुरू नहीं हो सके हैं। उधर हॉकी के खिलाड़ी मैदान में दोबारा वापसी करने की तैयारी में है लेकिन उससे पहले आधा दर्जन खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आ गए है।

भारतीय हॉकी टीम के फारवर्ड मनदीप सिंह कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले भारतीय हॉकी पांच और खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। मनदीप सिंह के कोरोना होने की जानकारी भारतीय खेल प्राधिरकण ने सोमवार को दी है।

ये भी पढ़े: चीन को झटका दे सकता है BCCI

ये भी पढ़े: …तो लड़कियों के साथ पार्टी करता था ये क्रिकेटर

उधर बेंगलुरू में पांच अन्य खिलाडिय़ों का इलाज चल रहा है। बता दें कि 20 अगस्त से राष्ट्रीय शिविर शुरू होना है लेकिन उससे पहले खिलाडिय़ों के कोरोना की चपेट में आने से भारतीय हॉकी चिंता बढ़ गई है।

ये भी पढ़े: किसने उठाया सचिन की काबिलियत पर सवाल

ये भी पढ़े: B’DAY SPL : वाकई ‘दीवार’ थी असरदार 

साई ने बयान में कहा,कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य मनदीप सिंह का बेंगलुरू में साइ के नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस में राष्ट्रीय शिविर से पहले 20 अन्य खिलाडयि़ों के साथ कोविड परीक्षण (आरटी पीसीआर) किया गया और यह पॉजिटिव आया है, लेकिन उसमें लक्षण नहीं दिख रहे हैं।

मनप्रीत के अलावा डिफेंडर सुरेंदर कुमार, जसकरण सिंह और ड्रैग फ्लिकर वरुण कुमार पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद यह भी पता चला है कि गोलकीपर कृष्णा बी पाठक कोरोना की जद में है। उनकी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

बता दें कि कोरोना लगातार खतरनाक होता जा रहा है। कोरोना जहां आम आदमी को अपना शिकार बना रहा है तो दूसरी ओर राजनेता भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। खेल जगत पर भी कोरोना का खौफ साफ देखा जा सकता है। खेलों की दुनिया पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है।

Related Articles

Back to top button