कारगिल विजय दिवस : नम आखों से देश कर रहा अपने जाबांजों को याद

जुबिली न्यूज़ डेस्क

आज 26 जुलाई है यानी करगिल विजय दिवस है। आज के दिन देश ने कारगिल पर विजय पाई थी। कारगिल में बर्फीले पहाड़ की उंची ऊंची चोटियां थी। इन्ही चोटियों पर शत्रु घात लगाए बैठा हुआ था। इतनी ऊंचाई पर छिपा दुश्मन भारतीय जांबाजों को रोकने की हर कोशिश में लगा हुआ था। लेकिन हमारे जांबाज प्राणों की परवाह किए बिना बढ़ते रहे।

हमारे जवानों ने अपनी बहादुरी का परचम दिखाते हुए दुश्मानों को पीठ दिखाकर भागने पर मजबूर कर दिया। और देश ने कारगिल पर फतह हासिल कर दुनाया को ये संदेश दिया कि हमसे टकराने वाले मिट्टी में मिल जाएंगे। हालांकि साल 1999 के उस रण में देश ने कई जाबांज शहीद खोये थे।

आज करगिल की विजय गाथा को याद कर देश एक बार फिर से गौरवान्वित हो रहा है। भारतीय सेना के इन सैनिकों के अदम्य साहस और कुर्बानी को याद और नमन करने के लिए देश हर साल 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस मनाता है।

कारगिल विजय दिवस के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और इंडियन आर्मी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है और कहा है कि देश इन रणबांकुरों के बलिदान को हमेशा याद रखेगा।

जाबांजों को याद करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि करगिल विजय दिवस भारत के स्वाभिमान, अद्भुत पराक्रम और दृढ़ नेतृत्व का प्रतीक है। मैं उन शूरवीरों को नमन करता हूं, जिन्होंने अपने अदम्य साहस से करगिल की दुर्गम पहाड़ियों से दुश्मन को खदेड़ दिया और वहां पुनः तिरंगा लहराया। मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित भारत के वीरों पर देश को गर्व है।

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने करगिल के जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि करगिल विजय दिवस सचमुच में भारत की अद्भुत सैन्य सेवा परंपरा, अदम्य साहस और बलिदान का उत्सव है। हमारी सशस्त्र सेनाओं के साहस और उनकी देशभक्ति ने ये सुनिश्चित कर दिया है कि भारत सुरक्षित है।

इसके अलावा रक्षा मंत्री ने करगिल युद्ध में दुश्मन के गोले-बारूद को अपने सीने और भुजाओं में झेलकर अपना अंग गंवाने वाले वीर जवानों को भी याद किया है। उन्होंने कहा कि युद्ध में दिव्यांगता को प्राप्त करने के बावजूद ये जवान अपने अपने तरीके से देश की सेवा कर रहे हैं और देश के सामने ऐसा आचरण प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसका अनुकरण किया जा सके।

शहीद वीरों को नमन

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी करगिल विजय दिवस के मौके पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि कारगिल विजय दिवस पर मैं उन वीरों को नमन करता हूं जो सब कुछ समर्पित करके भी भारत की रक्षा करते हैं। जय हिंद

Related Articles

Back to top button