सुशांत को याद कर भावुक हुई रिया चक्रवर्ती

जुबिली न्यूज़ डेस्क

आज 14 जुलाई है ठीक एक महीने पहले यानी 14 जून के दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक गहरा नुकसान हुआ था। आज सुशांत सिंह राजपूत के निधन को पूरा एक महीना हो गया। 14 जून को सुशांत अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गये थे। उनके जाने के गम को बॉलीवुड भुला नहीं पा रहा है। इस मामलें में बांद्रा पुलिस अब तक करीब 35 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

सुशांत की मौत के एक महीने बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने वॉट्सएप पर अपनी डीपी यानी डिस्पले फोटो चेंज किया है। रिया ने जो डीपी चेंज किया है। उसमें वह सुशांत के साथ नजर आ रही है और दोनों मुस्कुराते हुए दिखाई दे रही हैं। फोटो में दोनों को देखकर साथ बिताए उनके अच्छे समय को समझा जा सकता है।

बता दें कि सुशांत के निधन से कुछ दिन पहले तक रिया उन्हीं के साथ घर पर रह रही थी। पुलिस से पूछताछ में रिया ने ये बात बताई थी कि सुशांत के कहने पर वह उनके घर से इसलिए चली गई थीं कि उन्हें ऐसा लग रहा था कि वो कुछ समय अकेला गुजारना चाहते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों साल के आखिर में शादी करने वाले थे।

अपनी मौत से पहले सुशांत सिंह ने रिया को कॉल किया था लेकिन एक्ट्रेस कॉल रिसीव नहीं कर पाई थीं। रिया और सुशांत ने कभी भी अपनी रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं किया लेकिन दोनों की हॉलीडे पिक्चर्स और आउटिंग्स को देखकर उनके रिलेशनशिप के कयास लगाए जाते रहे हैं।

वहीं सुशांत की मौत को उनके दोस्त और दिल बेचारा के निर्देशक मुकेश छाबड़ा भी याद कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत और मुकेश छाबड़ा अच्छे दोस्त थे। सुशांत की पहली फिल्म काय पो छे! में मुकेश ने ही सुशांत को कास्ट किया था, यहीं दोनों की पहली मुलाकात हुई थी।

सुशांत को याद करते हुए मुकेश ने ट्वीट किया कि ‘सुशांत मेरे लिए एक भाई की तरह था। उसका इस तरह जाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दिल के लिए दर्दनाक है और मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। वो अंतर्मुखी था, लेकिन वह वास्तव में इंटेलिजेंट और इतना टैलेंटेड था कि उसकी प्रतिभा को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।

https://www.instagram.com/p/CCmwCZgA2Uc/?utm_source=ig_web_copy_link

उन्होंने आगे लिखा कि फिल्म इंडस्ट्री ने सुशांत नामक एक रत्न को खो दिया है। सुशांत एक ऐसा रत्न था जिसे कोई रिप्लेस नहीं कर सकता है।

 

Related Articles

Back to top button