सनी लियोनी का खास वीडियो, देखें लेकिन संभलकर

स्पेशल डेस्क

पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में हर कोई अपने घरों में कैद है। लॉकडाउन के दौरान सनी लियोनी भी अपने फैंस के बीच बेहद खास अंदाज में  नजर आ रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से सनी लियोनी फैंस के दिलों पर राज कर रही है। वो लॉकडाउन के दौरान शो लॉकडाउन विद सनी पर कई सेलेब्स के साथ नजर आ चुकी है।

इस बीच एक बार फिर सनी लियोनी सोशल मीडिया पर छा गई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो पर गौर करे तो सनी लियोनी बला की खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही है। वीडियो में सनी लियोनी बेहद शानदार अंदाज में पोचा लगा रही है। सनी लियोनी का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है।

यह भी पढ़ें :   कोरोना : सिर्फ एक तिहाई प्रवासी मजदूरों को मिल रहा राहत घोषणाओं का फायदा 

https://www.instagram.com/p/B_zTtI_jHnE/?utm_source=ig_embed

इस टिकटॉक वीडियो में सनी लियोनी ब्लैक कलर की ग्लैमरस आउटफिट में नजर आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने ज्वेलरी भी पहनी हैं। इस वजह से वो बेहद खूबसूरत लग रही है।

यह भी पढ़ें :  कोरोना काल : सरकारें नहीं स्वीकारेंगी कि कितने लोग भूख से मरे   

यह भी पढ़ें :  खुलासा : सड़कों का निर्माण बढ़ा तो लुप्त हो जाएंगे बाघ  

वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि अगर मुझे पोचा लगाने के लिए फोर्स किया गया तो ये मेरा अंदाज होगा। बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है सनी लियोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इससे पहले भी उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपना जलवा दिखाती रही है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर सनी लियोनी खूब एक्टिंव नजर आती है।

Related Articles

Back to top button