गजब है इस गाय और तेंदुए का प्यार, देख कर आप भी हो जाएंगे भावुक

न्‍यूज डेस्‍क

गाय और तेंदुए की एक तस्‍वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वैसे तो ये फोटो सितंबर 2002 की बताई जा रही है। लेकिन जिस तरह से तेंदुआ गाय से लिपटा हुआ है उसे देखकर आज भी लोग चकित हो जाते हैं। ट्विटर पर ये फोटो आईएफएस अफसर सुशांता नंदा ने शेयर की है।

गाय और तेंदुए के बीच प्‍यार के बारे में वो लिखते हैं कि इस फोटो में शिकार और‍ शिकारी एक साथ बैठे हैं। कई रातों तक ये तेंदुआ इस गाय के पास आया क्‍योंकि गाय ने इसे अपने बच्‍चे की तरह पाला था।

इस फोटो का क्रेडिट उन्‍होंने फोटोग्राफर रोहित व्‍यास को दिया। फोटो वडोदरा के आंतोली गांव की बताई जा रही है। फोटो की तरह ही इस तस्‍वीर के पीछे की कहानी भी बहुत दिलचस्‍प है।

इस फोटो की कहानी बताती है कि जानवर भी प्‍यार का कर्ज उतारना जानते हैं। और इसके लिए वे अपना नैचर भी भूल जाते हैं।

13

सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की माने तो यह फोटो 2002 की है। बताते हैं कि उस समय अंतोली गांव के लोगों के सोने का समय बदल गया था। रोज रात में तेंदुआ गाय के पास आ कर बैठ जाता और गाय उसे चाटती और उसे प्‍यार करती।

Related Articles

Back to top button