हार्पर्स बाजार मैगजीन के कवर पर छाई जाह्नवी कपूर

न्यूज़ डेस्क

लॉकडाउन की वजह से घरों में कैद बॉलीवुड सितारे नए नए तरीके अपना रहे हैं। कोई घरों में कुकिंग करके टाइम काट रहा है तो कोई कुछ और करके। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी अपनी बहन ख़ुशी के साथ घर में आइसोलेट है। घर पर ही रहकर दोनों बहनों जाह्नवी ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे वो हार्पर्स बाजार मैगजीन के लेटेस्ट कवर पर जाह्नवी कपूर छा गई हैं।

दरअसल जाह्नवी इस बार हार्पर्स बाजार मैगजीन के कवर पर नजर आने वाले चार सितारों में से एक हैं।लॉकडाउन के बीच उनकी छोटी बहन खुशी कपूर ने उनका एक कवर फोटोशूट किया है। इसमें जाह्नवी अपने पेट डॉग पांडा के साथ बैठी हैं और हंस रही हैं।

इस फोटोशूट को जाह्नवी कपूर ने खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है और बताया है कि खुशी कपूर ने इस फोटोशूट को खीचा है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन भी लिख है।उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, ‘मैं अपने आप से कहती रहती हूं कि पांडा मुझसे जितना इस फोटो में दिख रहा।

https://www.instagram.com/p/B_FhEAuFmVz/?utm_source=ig_web_copy_link

इस फोटोशूट को देख कर कहना होगा कि खुशी कपूर के फोटोग्राफी स्किल्स काफी अच्छी हैं। उन्होंने जाह्नवी की बहुत खूबसूरत फोटो खिंची है। वहीं जाह्नवी कपूर भी बिना मेकअप वाले इस लुक में कमाल लग रही हैं।

जाह्नवी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे राजकुमार राव संग फिल्म रूही अफ्जाना में नजर आएंगी। इसके साथ ही वे करण जौहर के प्रोडक्शन की दो बड़ी फिल्में दोस्ताना 2 और तख्त में भी काम कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button