महिलाओं की सुरक्षा के लिए केजरीवाल सरकार ने लिया बड़ा फैसला

जुबिली न्यूज़ डेस्क

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले लिए हैं। डीटीसी बस में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे व यात्रियों की सहायता के लिए एक ऐप भी लॉन्च किया जाएगा। दूसरे फैसले में आश्रम फ्लाईओवर के मॉडिफिकेशन का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैसलों की जानकारी दी।

दिल्ली सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक और अहम फैसला लिया है। सरकार ने दिल्ली की सभी 5500 डीटीसी व कलस्टर बसों में 3-3 सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि पहले चरण में एक महीने के दौरान 100 बसों में कैमरे लगाएगी। कुल बसों में कैमरे लगाने में लगभग 7 महीने का समय लगेगा।

साथ ही प्रत्येक बस में 10 पैनिक बटन और ऑटोमेटिक वेकिल लोकेशन लगाया जाएगा, जिसे यात्रियों के प्रयोग के बाद तुरंत सहायता मुहैया करायी जा सकेगी। कैबिनेट ने डीटीसी बस से जुड़े एक ऐप भी लॉन्च करने का ऐलान किया है, जिसके माध्यम से यात्रियों को बस के लोकेशन व टाइम की जानकारी हो सकेगी। इसके आलावा कैबिनेट ने अपने दूसरे फैसले में दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर के मॉडिफिकेशन का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें : प्रेगनेंट महिला के कमरे में क्या रखें और क्या नहीं

यह भी पढ़ें : स्वामी ब्रह्मानन्द : बालक शिवदयाल कैसे बना बुंदेलखंड का मालवीय

Related Articles

Back to top button