प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में मिली महिला और फिर …

न्यूज़ डेस्क

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सनसनी खेज घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना भी ऐसी थी कि लोगों के बीच चर्चा होना आम बात है। यहां एक शादीशुदा महिला ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला को उसके पति ने अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

इसके बाद महिला ने आत्मग्लानी महसूस करते हुए खुदखुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बर्रा थाना क्षेत्र के पास हरी मस्जिद का है। यहां हरी मस्जिद निवासी एक शादीशुदा महिला का पड़ोस के रहने वाले महेश से नाजायज रिश्ते थे। पति के गैरमौजूदगी में महिला का प्रेमी उसके घर पर आया था। इसी बीच अचानक महिला का पति आ गया। उसने दोनो को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

इसके बाद प्रेमी के जाने के बाद दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इसके बाद पत्नी ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। हालांकि, पुलिस मामला दर्ज कर उसकी जांच पड़ताल में जुट गयी है।

Related Articles

Back to top button