10वें VOGUE ब्यूटी अवॉर्ड्स में कुछ इस अंदाज में पहुंची मलाइका अरोड़ा

न्यूज़ डेस्क

अक्सर अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में रहने वाली मलाइका अरोड़ा इस बार अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी ये तस्वीरें बहुत ही खास हैं। जी हां, मलाइका की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं, जिनमें वह सुपर ग्लैमरस दिख रही हैं। उन्होंने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।

जानकारी के अनुसार मुंबई में बुधवार को 10वें vogue ब्यूटी अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था। इसमें बॉलीवुड के तमाम हस्तियों ने शिरकत की थी। इस बीच एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी अवॉर्ड फंक्शन मौजूद थी, जो कि लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। हालांकि इस दौरान उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी साथ में थी।

दोनों बहनों ने साथ में पोज भी दिए। इस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते है कि मलाइका व्हाइट कलर की हाई स्लिट ड्रेस में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। रेड लिपस्टिक, ओपन हेयर, स्मोकी आईज मलाइका के लुक को और ज्यादा आकर्षक बना रहे है।

Related Articles

Back to top button