रहना है स्वास्थ्य तो रात को न खाएं ये सब

न्यूज डेस्क

भागदौड़ भरी जिन्दगी में हर कोई अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाता है। इस वजह से लोग बिमारियों का घर बनते जा रहे है। इसके लिए आपको सही समय पर भोजन करना बहुत जरुरी होता है। आज हम आपको बता रहे है कि खाने की कुछ चीजों जिनका सेवन सोने से पहले किया जाये तो वो आपको काफी नुकसान पहुंचा सकता है।

इन चीजों से रहे दूर

ऐसा कई बार होता है जब रात में लोगों का खाना बनाने का मन नहीं होता ऐसे में लोग ऐसी चीजें बनाना पसंद करते है जो जल्दी बन जाता है। पास्ता ऐसा ही एक जल्दी तैयार होने वाला व्यंजन है। इसीलिए कई बार लोग देर रात को पास्ता खाकर सो जाते हैं, जबकि पास्ता में बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट व अन्य ऐसे कई पदार्थ होते हैं जिसे हम जल्दी से पचा नहीं पाते। देर रात इसके सेवन से कब्ज व हाइपर एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

अक्सर लोग देर रात को मिठा खाना पसंद करते है जो की सेहत के लिए सही नहीं होता है। मिठाई खाने से दांत खराब हो सकते हैं। मोटापा बढ़ता है। साथ ही, शरीर पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा बहुत से लोगों को नॉनवेज काफी पसंद होता है। नॉनवेज प्रोटीन और आयरन का बहुत अच्छा स्रोत है। यही कारण है कि रात के समय इसकी अधिक मात्रा लेने पर शांत और आरामदायक नींद नहीं आती है।

सोने से पहले कभी डार्क-चॉकलेट भी नहीं खाना चाहिए। डार्क चॉकलेट में कैफीन और अन्य कई ऐसे पदार्थ होते हैं। जो दिल की कार्य करने की क्षमता को बढ़ा देते हैं। जिसके कारण गहरी नींद नहीं आ पाती है और मस्तिष्क भी शांत नहीं रह पाता है।

ये भी पढ़े : पैरालिसिस से बचना है तो करें ये उपाय

Related Articles

Back to top button